पुलिसकर्मी पर तेंदुए ने किया हमला, लोगों में फैली दहशत, सामने आया डरा देने वाला VIDEO
Leopard Attack Video: पिछले कई दिनों से पुणे जिले में तेंदुए की दहशत देखी जा रही है। लेकिन अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी तेंदुए को देखा गया और इस तेंदुए ने एक पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Leopard Attack: पिछले कई दिनों से पुणे जिले में तेंदुए की दहशत देखी जा रही है। लेकिन अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी तेंदुए को देखा गया और इस तेंदुए ने एक पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े शहर के कई इलाकों, जैसे वूडलैंड होटल, बीएसएनएल ऑफिस और महावितरण दफ्तरमें इस जंगली जानवर को घूमते देखा गया।
अचानक हुई इस घटना ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया। बताया बताया जा रहा है की कुछ लोग तो अपनी जान बचाने के लिए घरों और दफ्तरों में छिप गए। सोशल मीडिया पर साझा हुए कई वीडियो में तेंदुए को गलियों में भागते और लोगों को डर से भागते हुए देखा जा सकता है।
ऐसे में पकड़ने के दौरान तेंदुए ने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिसवालों की बहादुरी और तेंदुए के अटैक की कई क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पुलिस का एक ग्रुप हाथ में लाठी और रॉड लेकर तेंदुए को घेरने की कोशिश करता है। लेकिन जंगली जानवर ऐसी स्थिति में फंसने के चलते अटैकिंग मोड में आ जाता है। यह घटना शहर के बीचोबीच स्थित महावितरण MSEB के मुख्य कार्यालय के पास हुई, जहां यह बड़ा तेंदुए एक आबादी वाले कॉमर्शियल जोन में घुस आया है। वह भटका हुआ था, ऐसे में पुलिसवाले उसे रेस्क्यू करने में लग गए।
बाल बाल बचा पुलिसकर्मी
तेंदुए को पकड़ने की इंटरनेट पर दो वीडियो वायरल है। एक में कुछ पुलिसकर्मी भागते हुए नजर आते हैं, तो वहीं उनके साथी पर तेंदुआ झपट्टा मारता देखा जाता है। तेंदुए के हमले से पुलिसकर्मी जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद लोग डरकर कमरे में चले जाते हैं। जबकि दूसरी वीडियो छत से बनाई गई है, जिसमें पुलिसकर्मी तेंदुए को पूरा जोर लगाकर रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ तेंदुआ विवेकानंद कॉलेज परिसर में पहुंच गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उसी दौरान तेंदुए ने अचानक एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आईं, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार के कारण तेंदुआ वहां से भाग निकला।
शहर में फैली दहशत
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ एक मकान के संकरे हिस्से में घुसा हुआ है, जबकि वन विभाग की टीम उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। तभी तेंदुआ झपटता है और पुलिसकर्मियों की ओर दौड़ता है। यह दृश्य देख वहां मौजूद हर शख्स की सांसें थम गईं। पुलिसकर्मी ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।