Shilpa Shetty और Raj Kundra की मुश्किल बढ़ी, 60 करोड़ के फ्रॉड मामले में लुकआउट नोटिस जारी
Shilpa Shetty-Raj Kundra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ गई है। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
Lookout Notice Against Shilpa Shetty and Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में दोनों के खिलाफ आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया बताया है कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ अक्सर ही विदेश यात्रा पर जाती रही हैं। इसे देखते हुए ही दोनों के खिलाफ LOC जारी किया गया है, जिसका सीधा मकसद ये सुनिश्चित करना है कि इस मामले की जांच आगे बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।
क्राइम ब्रांच ने जारी किया सर्कुलर
मामले में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, क्योंकि यह दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है। उन्होंने बताया कि अदाकारा और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।
इसलिए जारी होता है लुक आउट सर्कुलर
लुकआउट सर्कुलर एक ऐसी व्यवस्था है जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकने या उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है, आमतौर पर एमीग्रेशन और सीमा नियंत्रण चौकियों को अलर्ट जारी करके।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सेलिब्रिटी कपल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ पिछले महीने 14 अगस्त को 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। दोनों पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक 60 साल के बिजनेसमैन दीपक कोठारी के साथ पैसों को लेकर धोखाधड़ी की है। शिल्पा और राज के अलावा इस केस में एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल बताया गया है। ये पूरा मामला एक्ट्रेस और उनके पति राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा हुआ है। फिलहाल ये कंपनी कथित तौर पर बंद हो चुकी है।