प्रेम अंधा हो सकता है, कैथल पुलिस नहीं। देखिये फर्जी पुलिस अधिकारी मामले में क्या हुआ ?
कहते हैं प्रेम अंधा होता है लेकिन यहां तो प्रेम के बीच युवक अंधा हो गया और बन गया फर्जी पुलिसवाला
कैथल के गुहला थाना की पुलिस चौकी महमुदपुर उनके द्वारा एक गुप्त सूचना पर एक शख्स को काबू किया गया । उसे शख्स पर आरोप था कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी करता है, जबकि वह पुलिस में कभी भर्ती नहीं हुआ। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह कुरुक्षेत्र साईबर सेल में कर्मचारी डयूटी करता था।
जहां भी शख्स की गाड़ी रूकती तो अपने आप को पुलिस का जवान बताकर रौब दिखाता,पुलिस नाकाडयूटी पर कर्मचारियों के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाता था। खास बात यह है कि शादी से पहले, फर्जी पुलिसवाला लव मैरिज करना चाहता था, प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनना शुरू किया, ताकि अपनी प्रेमिका को जल्दी प्रभावित कर सके और शादी कर ले।
इस फर्जी पुलिसवाले की शादी 2021 में हुई, 2021 से पहले इसने यह सपना पाला की पुलिस कर्मचारी बनकर किसी लड़की से जल्दी शादी कर सकता है, उसी दिन से ये लगातार यही काम कर रहा था, जिस को लेकर पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। अब शख्स कैथल पुलिस के 5 दिन के रिमांड पर है,ताकि छिपे राज बाहर आ सकें।
आरोपी ने खास बात यह बताई कि शादी से पहले वो अपनी प्रेमिका के साथ लव मैरिज करना चाहता था, उस प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनना शुरू किया, ताकि जो उसकी प्रेमिका है वह प्रभावित होकर जल्दी शादी कर ले।
पूछताछ में शख्स ने बताया है कि वो CSC सेंटर भी चलाता है, दूसरा नशा मुक्ति केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर भी काम करता है। छिपे राज उगलवाने के लिए 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।