हरियाणा के यमुनानगर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Haryana News: आज सुबह यमुनानगर, हरियाणा में एलपीजी सिलेंडर फटने से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। धमाके से घर की दीवारें ढह गईं और लेंटर तक में दरारें आ गईं। घटना लगभग सुबह 8 बजे तब हुई जब बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में […]
Khushi
By : Updated On: 09 Apr 2026 11:11:AM
हरियाणा के यमुनानगर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Haryana News: आज सुबह यमुनानगर, हरियाणा में एलपीजी सिलेंडर फटने से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। धमाके से घर की दीवारें ढह गईं और लेंटर तक में दरारें आ गईं। घटना लगभग सुबह 8 बजे तब हुई जब बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि गैस ट्रांसफर के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े। बताया जाए कि इस हादसे के अंदर एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, जिस कमरे के अंदर ब्लास्ट हुआ, वहां दो भरे हुए सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत रही की वो चपेट में नहीं आए। वहीं, इससे पहले कई और लोग भी कमरे में मौजूद थे, जो धमाके से थोड़ी देर पहले ही फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad