जल्द ही Mahindra लॉन्च करने जा रही Thar का नया मॉडल, यहां जानें पूरी डिटेल

Mahindra Thar 3-door प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से थार 3डोर वेरिएंट को भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है।
Thar New Model, Mahindra Thar Roxx 5-Door: भारत में Mahindra Thar किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी SUV गाड़ियों की बात होती है तो थार का नाम शान से लिया जाता है। ऑफ-रोडिंग के लिए भी यह कार भारत में खूब पसंद की जाती है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर खास फोकस भी करती है और समय-समय पर नए-नए अपडेट्स लाती रहती है।
ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने 5-डोर वाली थार रॉक्स को भी लॉन्च किया, जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद भी किया। अब कंपनी अपनी 3-डोर वाली थार का नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी थार के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। यह उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस नई एसयूवी में क्या कुछ खास मिल सकता है।
क्या होंगे बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें थार रॉक्स की तरह ही कई बदलाव किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 3डोर को भी रॉक्स की तरह हेडलाइट्स, बंपर, डीआरएल, ग्रिल में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें नए डिजाइन के साथ अलॉय व्हील्स को भी दिया जा सकता है।

इंटीरियर भी होगा अपडेट
एक्सटीरियर के साथ ही इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया जा सकता है। इसमें रॉक्स की तरह डिजाइन किया गया इंटीरियर दिया जा सकता है। जिसके साथ बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो स्विच को बीच की जगह दरवाजों पर दिया जा सकता है। साथ ही सुरक्षा के लिए और भी फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके मौजूदा वर्जन वाले इंजन के विकल्प ही फेसलिफ्ट वर्जन में भी दिए जाएंगे। फिलहाल इसमें 1.5 लीटर डीजल, दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए जाते हैं।

कब होगी लॉन्च
महिंद्रा की ओर से अभी लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने तक इस एसयूवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।