यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, 6 की मौत

Latest News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक भयावह सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में छह लोगों की मौके […]
Khushi
By : Updated On: 07 Feb 2026 09:17:AM
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, 6 की मौत

Latest News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक भयावह सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

लघुशंका के लिए उतरे थे यात्री

घटना शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे घटी। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। हालांकि, बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले तो बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

इस भीषण हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), अस्लम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों की शिनाख्त अभी जारी है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई और यातायात बहाली: हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मार्ग को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

ड्राइवर की लापरवाही बनी काल

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस चालक द्वारा असुरक्षित स्थान पर बस रोके जाने के कारण यह हादसा हुआ। एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में ही वाहनों को रोकने के निर्देश हैं, जिनका पालन न करने पर ऐसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और चालकों की लापरवाही से होने वाले हादसों पर चिंता जताई है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad