मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स का एनकाउंटर, गोली लगने से हुई मौत
Mumbai Rohit Arya Encounter: मुंबई स्थित पवई में बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स रोहित आर्या की मौत हो गई। उसने पुलिस पर गोली चलाई थी। सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं। पुलिस एक-एक कर बच्चों को बिल्डिंग से नीचे उतार रही है।
Mumbai Hostage in Studio: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के एक स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। मिली जानकारी के अनसुार, बच्चों को बचाते समय पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई थी जिसमें रोहित आर्य को गोली लगी थी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी रोहित आर्य पर बच्चों को बचाने के लिए गोली चलाई थी। हादसे के दौरान दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक महिला शामिल हैं जो सीनियर सिटीजन बताई जा रही हैं। वहीं, दूसरी लड़की है जो ऑडिशन के लिए आती थी।
बता दें कि रोहित आर्य ने पुलिस पर एयर गन से फायरिंग की थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायरिंग की. जिसमें वो घायल हो गया था. गोली लगने के बाद पुलिस उसे सबसे पहले सेवन हिल अस्पताल लेकर गई और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। उचित सत्यापन के बाद अन्य विवरण जल्द से जल्द साझा किए जाएंगे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित आर्या नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई के पवई इलाके में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया था।