भारत के पड़ोस में आया भूकंप का जोरदार झटका, 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
Earthquake: अफगानिस्तान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.6 थी, जिसके झटके पूरे हिंदू कुश क्षेत्र में महसूस किए गए।
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में बुधवार को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार को आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है।
अफगानिस्तान में बीते एक महीने में चौथी बार भूकंप आया है। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में यहां लगातार भूकंप आते रहते हैं। भारतीय समयानुसार, भूकंप शाम 6:57 बजे आया। इसका केंद्र 36.32° उत्तरी अक्षांश और 71.33° पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 138 किलोमीटर थी।
इससे पहले अफगानिस्तान में 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 13 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
नेपाल में 4.4 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले, पूर्वी नेपाल में 23 अगस्त की देर रात 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटके संखुवासभा जिले और आस-पास के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रात 11 बजकर 15 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र संखुवासभा जिले के मघांग क्षेत्र में स्थित था। भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि स्थानीय लोगों ने घरों और इमारतों में कंपन महसूस किया।