जापान के ओइता में लगी भीषण आग, 170 से अधिक इमारतें जलकर खाक, मच गया हाहाकार
Japan Fire: दक्षिण-पश्चिमी जापान के सागानोसेकी जिले के ओइता में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण ये आग पलक झपकते ही पूरे इलाके में फैल गई। अब तक 70 से ज्यादा इमारतों को इस आग ने अपनी चपेट में लिया है।
Fire in Japan: जापान के दक्षिण पश्चिम प्रांत ओइता में भीषण आग लगने से अब तक 170 से ज्यादा इमारतें जल कर खाक हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये आग शाम मंगलवार शाम (18 नवंबर 2025) करीब 5.45 बजे लगी। स्थानीय व्यक्ति ने आपातकालीन सेवा को कॉल किया, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी वहाँ पहुँचे। 14 घंटे से ज्यादा वक्त बीत गए हैं, लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका है।
आग से लगभग सभी लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है। उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। यह आग जापान की राजधानी टोक्यो से महज 770 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओइता शहर के सागानोसेकी जिले में लगी है। आग से बचने के लिए 175 के आसपास लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली है।
1 व्यक्ति लापता
आग मंगलवार शाम को लगभग 5:40 बजे (भारतीय समय के अनुसार 8:40 बजे) लगी थी। दमकल विभाग ने आग से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, एक व्यक्ति गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पलक झपकते ही फैली आग
सागानोसेकी मछली पकड़ने के बंदरगाह के पास है। यहां पर मुश्किल ये है कि ये पहाड़ों से घिरा हुआ इलाका है। यहां पर आग बुझाना काफी मुश्किल हो रहा है। इस क्षेत्र में तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया था। हवाओं के तेज होने की वजह से आग पलक झपकते ही फैल गई। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं अभी तक एक शख्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है।
सागानोसेकी जिले का ओइता इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसके चारों ओर पहाड़ हैं। तेज हवाएँ यहाँ चल रही है। मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। इसलिए जब आग फैली तो पलभर में ही कई इमारतों को अपने आगोश में ले लिया। पहाड़ी इलाका होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कतें पेश आ रही है।