Haryana Crime News: पहले कहासुनी हुई और फिर बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डॉ. विकास को गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हैं।
Former Mandal President of BJP Jind Son Murder: जींद जिले में गुरुवार देर रात बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे और प्राइवेट अस्पताल संचालक डॉ. विकास शर्मा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब विकास अपने साले और एक डॉक्टर दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। तीनों लोग रात करीब 11 बजे रामपुरा रोड से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।
पहले कहासुनी हुई और फिर बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डॉ. विकास को गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हैं। घटना के बाद घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार और भाजपा नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
बदमाशों ने तीनों को घेर वारदात को दिया अंजाम
गुरुवार रात विकास अपने साले और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अनिल शर्मा के साथ लौट रहे थे। रामपुरा रोड पर अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। कहासुनी के बाद बदमाशों ने चाकुओं से वार शुरू कर दिए। बदमाशों ने विकास पर चाकू से तीन वार किए, जिनमें से एक उनके दिल पर लगा। ज्यादा खून बहने के कारण ही उनकी मौत हो गई। हालांकि बाकी दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
सूत्रों का कहना है कि विकास को किसी काम से एक अन्य क्लिनिक के डॉक्टर ने वहां बुलाया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।