“मोरनी-टिक्कर हादसे का ड्रामा: 56 वर्षीय जोतराम की सड़क हादसे में मौत, आरोपी पकड़ा गया”

Panchkula Road Accident; पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में चंडीमंदिर थाना टीम ने इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकाश राम शर्मा, निवासी गोरेगांव वेस्ट, ग्रेटर मुंबई के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 7 फरवरी, […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 23 Feb 2026 22:11:PM
“मोरनी-टिक्कर हादसे का ड्रामा: 56 वर्षीय जोतराम की सड़क हादसे में मौत, आरोपी पकड़ा गया”

Panchkula Road Accident; पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में चंडीमंदिर थाना टीम ने इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकाश राम शर्मा, निवासी गोरेगांव वेस्ट, ग्रेटर मुंबई के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 7 फरवरी, 2026 को मोरनी-टिक्कर ताल रोड पर बालग मोड़ के समीप हुआ था। मोरनी निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 56 वर्षीय पिता, जोतराम, अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव बालग की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार महाराष्ट्र नंबर की कार ने, जिसे चालक लापरवाही और गलत दिशा में चला रहा था, स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उपचार के दौरान हुई मौत राहगीरों की मदद से घायल जोतराम को तुरंत मोरनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, 8 फरवरी को इलाज के दौरान जोतराम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106, 324(4) और 125(B) के तहत चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने आखिरकार 22 फरवरी को आरोपी विकाश राम शर्मा को काबू कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र में घूमने आया था और दुर्घटना के बाद कानूनी कार्रवाई के डर से फरार हो गया था।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार न केवल चालक बल्कि निर्दोष नागरिकों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। मोरनी में हुए सड़क हादसे के मामले में हमारी टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंचकूला पुलिस सभी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से अपील करती है कि पहाड़ी रास्तों पर यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad