नालागढ़ पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 13 किलो चूरा पोस्त, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

नालागढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक से 13 किलो चूरा पोस्त बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नालागढ़ पुलिस और स्पेशल एक्स टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जानकारी के […]
Khushi
By : Updated On: 05 Feb 2026 15:30:PM
नालागढ़ पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 13 किलो चूरा पोस्त,  आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

नालागढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक से 13 किलो चूरा पोस्त बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नालागढ़ पुलिस और स्पेशल एक्स टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ढेरोवाल क्षेत्र के पास एक ट्रक पर पुलिस को संदेह हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। 13 किलो चूरा पोस्त मिलने पर पुलिस ने तुरंत ट्रक को कब्जे में ले लिया।

ट्रक चालक की पहचान तरुण दीप सिंह पुत्र इंद्र जीत सिंह निवासी सोड़ी गुजराँ, नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नालागढ़ राकेश रॉय ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एक ट्रक से 13 किलो चूरा पोस्त बरामद हुई है, ट्रक और चालक को हिरासत में लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नालागढ़ पुलिस नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad