पड्डल मैदान में पहली बार पैगोडा शैली के टेंट, श्रद्धालुओं में उत्साह
International Shivratri Festival Mandi; छोटी काशी मण्डी में अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव की खासी धूम देखने को मिल रही है, मेला कमेटी के द्धारा सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन से लेकर देवी देवताओं के बैठने के लिये शानदार व्यवस्था की गई है, पडडल मैदान में पहली बार सुकेत देवता मेले की तर्ज पर देवी देवताओं के बैठने के लिये पैगोड़ा शैली के टैण्टों की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी श्रद्धालु देव श्रंखला में बड़ी आस्थापूर्वक देवी देवताओं के दर्शन करते हुये नजर आ रहे हैं।
ऐतिहासिक पडडल मेला मैदान में पडडल स्टेडियम की सीढ़ियों पर मेला कमेटी के द्धारा पहली बार देव श्रृंखला निर्मित की गई है, जिसमें पैगोड़ा शैली के टैण्टों में देवी देवताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है, और सभी श्रद्धालु देव श्रंखला में बड़ी आस्थापूर्वक देवी देवताओं के दर्शन करते हुये नजर आ रहे हैं।
वहीं मण्डी जिला सर्वदेवता सेवा समिति के उपाध्यक्ष मोहनलाल ठाकुर का कहना है कि कि अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार देवी देवताओं के बैठने के लिये मेला कमेटी के द्धारा शानदार व्यवस्था की गई है, मेला कमेटी के द्धारा देवी देवताओं के बैठने के लिये पडडल स्टेडियम की सीढ़ियों पर पैगोड़ा शैली के टैंट निर्मित किये गये है और देव श्रृंखला में क्रमवार देवी देवताओं की बैठने की व्यवस्था की गई है, उन्होंने कहा कि इसके लिये सर्वदेवता सेवा समिति सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करती है, सभी श्रद्धालु देव श्रृंखला में पहुंचकर देवी देवताओं के दर्शन कर रहे हैं और उनका आर्शीवाद ग्रहण कर रहे हैं। मोहनलाल ने कहा कि शुरूआती दौर में बैठने की व्यवस्था को लेकर कुछ देवी देवताओं की नाराजगी सामने आई थी लेकिन उनकी इस नाराजगी को दूर कर दिया गया है और वे अपने निश्चित स्थान पर विराजमान हो चुके हैं।
मोहनलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री के द्धारा अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उदघाटन के दौरान देवी देवताओं, देवलुओं और बजंतरियों के नजराने में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती थी, लेकिन इस बार प्रदेश के उपमुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री के द्धारा शिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया गया, लेकिन नजराने में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से देवी देवताओं, और बजंतरियों के नजराने में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मांग उठाई