PAK नेता ने आतंकी हमलों पर कबूला सच, ‘हमने लाल किले से लेकर कश्मीर तक हमले किए…’ देखें वायरल वीडियो
Chaudhry Anwarul Haq: PoK के प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद हक ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि अगर आप बलूचिस्तान में खून बहाते रहेंगे, तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत को मारेंगे।’
Pak Leader on Delhi Red Fort Blast: 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में आखिरकार पाकिस्तान का घिनौना सच दुनिया के सामने आ गया है। पाकिस्तानी नेता चौधरी अनवारुल हक ने कहा है कि आतंकवादी समूह भारत में ‘लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक’ हमला कर रहे हैं।
वायरल हुए एक वीडियो में हक ने कहा, ‘मैंने पहले कहा था कि अगर आप बलूचिस्तान को खून से लथपथ करते रहेंगे, तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमला करेंगे। अल्लाह के करम से, हमने यह कर दिखाया है और वे अभी भी शवों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं।’ उसने कहा, ‘कुछ दिन बाद हथियारबंद लोग दिल्ली में घुस आए और हमला कर दिया और उन्होंने अभी तक शायद सभी शवों की गिनती नहीं की है।’
बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक धीमी गति से चलती कार में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। इससे पहले 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था जिसमें आतंकियों ने 26 लोगों को जान से मार दिया था।
इसके साथ ही यह पहला मौका नहीं है जब किसी पाकिस्तानी नेता ने खुद ही पाकिस्तान की आतंकवाद-समर्थक नीतियों को उजागर किया है। कुछ दिन पहले ही खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी कहा था कि पाकिस्तान सरकार को “फर्जी आतंकी हमलों” से फायदा होता है।