नशे पर सख्ती व सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस का स्नीफर डॉग स्क्वॉड टीम के साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन

Panchkula police; जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे की रोकथाम के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। आज पुलिस पोस्ट सेक्टर-2 की टीम ने पीएसआई अजय कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के सहयोग से गांव हरिपुर , सेक्टर -4 , पुलिस पोस्ट सेक्टर-1 […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 27 Dec 2025 18:53:PM
नशे पर सख्ती व सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस का स्नीफर डॉग स्क्वॉड टीम के साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन

Panchkula police; जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे की रोकथाम के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।

आज पुलिस पोस्ट सेक्टर-2 की टीम ने पीएसआई अजय कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के सहयोग से गांव हरिपुर , सेक्टर -4 , पुलिस पोस्ट सेक्टर-1 की टीम ने एसआई राममेहर के नेतृत्व में खरक मंगोली क्षेत्र व पुलिस पोस्ट सेक्टर -19 की टीम ने एसआई मलकीत सिंह के नेतृत्व में अभयपुर गांव में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग की। अभियान के दौरान गलियों , दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, संदिग्ध ठिकानों तथा संवेदनशील बिंदुओं पर गहन तलाशी ली गई।

कॉम्बिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई।

नशे की रोकथाम पर विशेष कार्रवाई


अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन से जुड़े संभावित ठिकानों की विशेष रूप से जांच की गई। स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आमजन से अपील की गई कि नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना बिना किसी भय के पंचकूला पुलिस के ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 / 7087081048 पर पुलिस को दें , बताने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पंचकूला पुलिस द्वारा भविष्य में भी एरिया डोमिनेशन, कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग तथा नशा विरोधी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और स्वस्थ समाज सुनिश्चित किया जा सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad