Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਜੰਤਰ-ਮੰਤਰ ’ਤੇ CJP ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਖ਼ਤ; 70 ਲੋਕ ਹਿਰਾਸਤ ’ਚ, ਸੋਨਮ ਵਾਂਗਚੁਕ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ ਅਨਸ਼ਨ... Mallikarjun Kharge Birthday: 84 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे; PM मोदी, ओम बिड़ला और राजनाथ सिंह समेत देश के दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

पानीपत में अनोखी विदाई: चपरासी की नौकरी से रिटायर होकर 100 फीट ऊंची क्रेन पर चढ़कर गांव पहुंचे महावीर

फूड एंड सप्लाई विभाग में 23 साल तक सेवा देने वाले 58 वर्षीय महावीर बांगड़ ने पूरा किया अपना सपना आगे चल रहा था थार-स्कॉर्पियो का काफिला, फूलों से सजी हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर रिटायर्ड कर्मचारी ने किया डांस पानीपत (03 जुलाई, 2026): आमतौर पर जब कोई सरकारी कर्मचारी नौकरी से रिटायर होता है, […]
Nishant Malyan
By : Updated On: 03 Jul 2026 11:59:AM
पानीपत में अनोखी विदाई: चपरासी की नौकरी से रिटायर होकर 100 फीट ऊंची क्रेन पर चढ़कर गांव पहुंचे महावीर

फूड एंड सप्लाई विभाग में 23 साल तक सेवा देने वाले 58 वर्षीय महावीर बांगड़ ने पूरा किया अपना सपना

आगे चल रहा था थार-स्कॉर्पियो का काफिला, फूलों से सजी हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर रिटायर्ड कर्मचारी ने किया डांस

पानीपत (03 जुलाई, 2026):

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

आमतौर पर जब कोई सरकारी कर्मचारी नौकरी से रिटायर होता है, तो वह कार, सरकारी गाड़ी या फिर रथ पर सवार होकर घर लौटता है। लेकिन हरियाणा के पानीपत में एक सरकारी चपरासी ने अपनी सेवानिवृत्ति (Retirement) को इस कदर यादगार बना दिया कि अब पूरे इलाके में उसकी ही चर्चा हो रही है। फूड एंड सप्लाई विभाग में 23 साल तक चपरासी के पद पर सेवा देने वाले 58 वर्षीय महावीर बांगड़ रिटायरमेंट के बाद करीब 100 फीट ऊंची हाइड्रा क्रेन की बूम (अगले हिस्से) पर सवार होकर अपने गांव पहुंचे। फूलों और रंग-बिरंगी चुन्नियों से सजी इस क्रेन पर उनका स्वागत देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

बरसों पुराना सपना किया पूरा

महावीर बांगड़ ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद विदाई लेते देखा था। तभी उन्होंने मन ही मन ठान लिया था कि जब उनकी बारी आएगी, तो वह अपनी विदाई को सबसे अलग और अनोखा बनाएंगे। अपने इसी बरसों पुराने सपने को उन्होंने अब हकीकत में बदल दिया है। कार या रथ की जगह उन्होंने हाइड्रा क्रेन को चुना और उसी पर सवार होकर अपने पैतृक गांव ‘कवि’ (Kavi) में एंट्री की। बता दें कि यह वही गांव है, जहाँ के महिपाल ढांडा हरियाणा के मौजूदा शिक्षा मंत्री हैं।

क्रेन पर नाचते हुए पहुंचे गांव, आगे चल रहा था गाड़ियों का काफिला

इस अनोखी विदाई यात्रा के दौरान महावीर बांगड़ के आगे थार (Thar) और स्कॉर्पियो (Scorpio) समेत कई महंगी गाड़ियों का काफिला चल रहा था। वहीं, महावीर बांगड़ 100 फीट ऊंची हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर पूरे रास्ते खुशी में नाचते-गाते हुए जा रहे थे। उनके बेटे अमित के मुताबिक, उनके पिता का कहना था कि यह दिन जिंदगी में सिर्फ एक बार आता है, इसलिए इसे हमेशा के लिए यादगार बनाया जाना चाहिए।

जून महीने से चल रही थी तैयारी

महावीर बांगड़ के परिवार ने जून 2026 की शुरुआत होते ही इस अनोखी विदाई की योजना बनानी शुरू कर दी थी। वह अपने रिश्तेदारों और परिवार से लगातार नए-नए आइडिया ले रहे थे। कई सुझावों के बीच उन्होंने खुद हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर घर लौटने का विचार रखा, जिसे परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए तुरंत मंजूरी दे दी। अब इस अनोखी विदाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News