Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਜੰਤਰ-ਮੰਤਰ ’ਤੇ CJP ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਖ਼ਤ; 70 ਲੋਕ ਹਿਰਾਸਤ ’ਚ, ਸੋਨਮ ਵਾਂਗਚੁਕ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ ਅਨਸ਼ਨ... Mallikarjun Kharge Birthday: 84 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे; PM मोदी, ओम बिड़ला और राजनाथ सिंह समेत देश के दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

पानीपत के सिवाह गांव में भारी त्रासदी: तालाब में डूबते दोस्त को बचाने के चक्कर में दो किशोरों की मौत, गांव में मातम

जोहड़ के किनारे चलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, एक सुरक्षित बाहर निकला, दो की गई जान गोताखोरों की मदद से पुलिस ने निकलवाए शव; परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी पानीपत (02 जुलाई, 2026): हरियाणा के पानीपत जिले के अंतर्गत आने वाले गांव सिवाह से एक बेहद दुखद और दर्दनाक […]
Nishant Malyan
By : Updated On: 02 Jul 2026 13:19:PM
पानीपत के सिवाह गांव में भारी त्रासदी: तालाब में डूबते दोस्त को बचाने के चक्कर में दो किशोरों की मौत, गांव में मातम

जोहड़ के किनारे चलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, एक सुरक्षित बाहर निकला, दो की गई जान

गोताखोरों की मदद से पुलिस ने निकलवाए शव; परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी

पानीपत (02 जुलाई, 2026):

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

हरियाणा के पानीपत जिले के अंतर्गत आने वाले गांव सिवाह से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ गांव के ही एक तालाब (जोहड़) में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को गहरे पानी में डूबता देख बाकी दोनों दोस्तों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे बचाने का प्रयास किया था, लेकिन इस कोशिश में दो अपनी जान गंवा बैठे। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे सिवाह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातम पसरा हुआ है।

पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा

सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों किशोर जोहड़ के बराबर में बने पाथ (रास्ते) पर चल रहे थे। उसी दौरान अचानक एक किशोर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दूसरे किशोर ने अपने साथी की जान बचाने के लिए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन दुर्भाग्यवश, पानी गहरा होने के कारण दोनों ही उसकी चपेट में आ गए और डूब गए। इस हादसे के दौरान तीसरा युवक किसी तरह सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहा।

‘एक-दूसरे की जान बचाने के चक्कर में डूबे’

मृतक किशोरों के परिजनों ने रोते हुए बताया कि दोनों आपस में बेहद पक्के दोस्त थे। वे एक-दूसरे की जान बचाने के फेर में गहरे पानी की तरफ चले गए और यह हादसा हो गया। मृतक किशोरों के रिश्तेदार विक्रम ने बताया, “डूबने वालों में से एक मेरा भांजा और दूसरा मेरा भतीजा है। मैं अपनी ड्यूटी पर था, जब मुझे फोन के जरिए इस भयानक हादसे की सूचना मिली।”

गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को काम पर लगाया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शवों को तालाब से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की कागजी कार्रवाई में जुटी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News