किसानों को आज 21वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी, जानिए कैसे चेक करें लाभार्थी की स्थिति
PM Kisan 21st Installment Date: प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आज जारी करेंगे, जिसमें 66.62 लाख किसानों को 1332.40 करोड़ रुपये मिलेंगे। योजना के तहत हर किसान को 2000 रुपये की राशि दी जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi 21th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के किसानों को एक बड़ा तोहफ़ा देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में बताया गया कि योजना के तहत राज्य के 66.62 लाख किसानों को 1332.40 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। बयान के मुताबिक, हर किसान दो हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 20 किश्त जारी की जा चुकी हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार रुपये की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना, 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी जो एक केंद्र सरकार की योजना है।
लाभार्थी स्थिति कैसे चेक करें?
- सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘FARMERS CORNER’ सेक्शन में जाएं और ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
- अपनी राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
- ‘Get Report’ पर क्लिक करें। आपकी गांव की लाभार्थियों की सूची दिखाई दे जाएगी।
क्या e-KYC अनिवार्य है?
हां, आगे की किस्तें पाने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है। सरकार ने इसे ज़रूरी इसलिए किया है ताकि:
पारदर्शिता बनी रहे।
बिचौलियों की भूमिका खत्म हो।
असली किसानों की पहचान सुनिश्चित हो।
पैसा सही बैंक खाते में पहुंचे।
PM किसान e-KYC के तरीके
किसान निम्न 4 तरीकों से e-KYC कर सकते हैं:
OTP आधारित e-KYC – PM किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध।
बायोमैट्रिक आधारित e-KYC – CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) और SSK पर उपलब्ध।
फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC – PM किसान मोबाइल ऐप में उपलब्ध, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास फिंगरप्रिंट की सुविधा नहीं है।
OTP आधारित Aadhaar e-KYC कैसे करें?
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना आधार नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: अपने आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP को सबमिट करें।
स्टेप 5: OTP सफलतापूर्वक वेरिफाई होते ही आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।
मोबाइल ऐप के जरिये फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC कैसे करें?
स्टेप 1: Google Play Store से PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें।
स्टेप 2: PM किसान ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 3: Beneficiary Status सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4: यदि e-KYC स्टेटस “No” दिख रहा हो, तो ‘e-KYC’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अपना आधार नंबर डालें और फेस स्कैन करने की अनुमति दें।
स्टेप 6: फेस स्कैन सफल होते ही आपकी e-KYC पूरी मानी जाएगी।
e-KYC का स्टेटस आमतौर पर 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपडेट हो जाता है।