Banner
Banner

बार-बार लग रहे बिजली कटों से जनता बेहाल: सैलजा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल। हरियाणा में गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लंबे-लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी अन्य कारणों का हवाला देकर दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी सभी […]
Khushi
By : Updated On: 23 Apr 2026 14:31:PM
बार-बार लग रहे बिजली कटों से जनता बेहाल: सैलजा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल। हरियाणा में गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लंबे-लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी अन्य कारणों का हवाला देकर दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी सभी प्रभावित हो रहे हैं।

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर घर सोलर और बिजली बिल शून्य जैसे नारों से जनता को भ्रमित किया है। जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है, जहां लोगों को भारी बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगाए हैं, उन पर भी फिक्स चार्ज के नाम पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। यह नीति पूरी तरह विरोधाभासी और जनविरोधी है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि बिजली बिलों में पहले ही भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है और अब अनियमित बिजली आपूर्ति ने जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। छोटे व्यापारी, किसान और आम उपभोक्ता इस दोहरी मार से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए और सोलर उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे फिक्स चार्ज को समाप्त किया जाए ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad