Accident in Bilaspur: मिनी बस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ।
Bus Fell into a Ditch: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बीती रात को श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए, बस में 32 लोग सवार थे। मिनी बस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ। अधिकतर घायल सोलन के दाड़लाघाट क्षेत्र के हैं।
सभी घायलों को एम्स अस्पताल व बिलासपुर में उपचार को भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बस में सवार श्रद्धालु पंजाब में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग से घर लौट रहे थे। रात करीब सवा तीन बजे श्रद्धालुओं की बस बिलासपुर के नम्होल के पास पलट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बरमाणा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू सुखविंद्र ने जाना घायलों का हाल
मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी घायलों का हाल जाना। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और अस्पताल प्रशासन को घायलों का शीघ्र एवं बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।