Road accident in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के मसेरन इलाके खाई में बस गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
HRTC Bus Falls into Deep Gorge: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज (गुरुवार) सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 20 से 23 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। SP मंडी ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले में प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस-प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया है। वहीं, सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
मृतकों में 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों को स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि HP-28-A-3717 नंबर बस गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जामनी से सरकाघाट को चली थी और करीब पौने 10 बजे सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास अचानक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई।
बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान
- बलवीर (60) पुत्र साजू राम गांव पाटी भलयारा सरकाघाट मंडी
- अंतरिक्ष (17) पुत्र किशोरी लाल गांव गरौडु सरकाघाट
- बर्फी देवी (80) पत्नी रूप सिंह गांव भलयाणा सरकाघाट
- गीता देवी (65) पत्नी विसन चन्द गांव रसेहड सरकाघाट
- डोमा देवी (70) पत्नी लस्करी राम गांव रमेहड सरकाघाट
- कलासी देवी (60) पत्नी काशीराम गांव तलगरा सरकाघाट
- सुमन कुमार (33) पुत्र जगदीश चंद गांव मसेरन सरकाघाट
हादसे के बारे में SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 7 यात्रियों की मौत और 23 यात्री घायल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।