सेल्फी ले रहे शख्स पर भड़की Jaya Bachchan, फिर मार दिया जोरदार धक्का, देखिए वीडियो!
Angry Jaya Bachchan: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक कार्यक्रम के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में जया बच्चन किसी व्यक्ति को धक्का देती हुईं नजर आ रही हैं। जानें पुरा मामला…
Jaya Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अकसर अपने बयानों, अपने वीडियो और अपने बर्ताव की वजह से हेडलाइन में बनी रहती हैं। कभी उन्हें संसद में नाराज होते देखा जाता है तो कभी उन्हें पैपराजी पर चिल्लाते देखा जाता है। जया बच्चन के इस व्यवहार को देख लोग कई बार हैरान रह जाते हैं। उनके इस तरह के वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स भी आते हैं।
पैपराजी पर भड़कते हुए उन्हें कई बार देखा जा चुका है। अब एक बार फिर वो चर्चा में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपना आपा खोते हुए दिख रही हैं। दरअसल मामला मंगलवार का है, जब जया बच्चन के पास एक शख्स सेल्फी लेने के लिए करीब आता है, एक्ट्रेस को उसका पास आना रास नहीं आता और भड़क जाती हैं। वो उस शख्स को जोर का झटका देती दिखती है।
वीडियो में उन्हें जोर से धक्का मारते देखा जा सकता है। वहीं सेल्फी ले रहा शख्स जया को गुस्सा करता देख मुस्कुराने लगता है। वहीं इस हंगामे को देखकर बाकी सांसद भी जमा हो जाते हैं।
लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जया बच्चन के व्यवहार पर निराशा व्यक्त की और इसकी निंदा की। कुछ लोगों ने तो दूसरों से अभिनेत्री को किसी भी तरह का ध्यान न देने का आग्रह भी किया। एक यूजर ने लिखा, ‘उनका बार-बार यही व्यवहार है, लोग ऐसे लोगों के साथ सेल्फी लेने पर क्यों पागल हो जाते हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह बहुत असभ्य है।’ तीसरी टिप्पणी में लिखा था, ‘उनके साथ हमेशा कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर होती है, हम एक अभिनेत्री के तौर पर उनका सम्मान करते हैं।’
पपराजी पर अकसर चिल्लाती हैं जया बच्चन
इसके अलावा भी वो कई बार पैप्स पर भड़की हैं। पिछले साल मुंबई में आमिर खान की बेटी इरा की शादी के रिसेप्शन में जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंची थीं। हालांकि, जब फोटोग्राफरों ने उनसे रेड कार्पेट पर एक खास जगह पर पोज देने का अनुरोध किया तो जया भड़क गईं और उन्होंने सख्ती से उन्हें निर्देश न देने की हिदायत दी। इतना ही नहीं जब श्वेता ने उनके और सोनाली बेंद्रे के साथ पोज देने की कोशिश की तो जया वहां से चली गईं।