29 विभागों के 271 कैडरों के लिए ऑनलाइन तबादला अभियान का दूसरा चरण जल्द

Haryana Model Online Transfer Policy 2025; हरियाणा सरकार मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (MOTP)-2025 के तहत ऑनलाइन तबादला अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है। इस चरण में 29 विभागों एवं बोर्डों के 271 कैडरों को शामिल किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से लागू करने के […]
Jaspreet Singh
By : Published: 16 Feb 2026 19:39:PM
29 विभागों के 271 कैडरों के लिए ऑनलाइन तबादला अभियान का दूसरा चरण जल्द

Haryana Model Online Transfer Policy 2025; हरियाणा सरकार मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (MOTP)-2025 के तहत ऑनलाइन तबादला अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है। इस चरण में 29 विभागों एवं बोर्डों के 271 कैडरों को शामिल किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से लागू करने के लिए संबंधित विभागों ने इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर कार्यरत नियमित कर्मचारियों के डाटा का प्रारंभिक अपडेट शुरू कर दिया है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यूजर आईडी से लॉग-इन कर अपनी प्रोफाइल में दर्ज विवरण को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी कर्मचारी की जानकारी में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत पोर्टल पर दर्शाए गए संबंधित प्राधिकारी/चेकर से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे, ताकि सही जानकारी दर्ज की जा सके। डाटा का सही और समय पर अपडेट होना जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर सेवा अवधि, मेरिट अंक और पात्रता निर्धारित की जाएंगी।

कर्मचारी इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर Employee Login के बाद “Preliminary Updation of Data” विकल्प के माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को न्यायालय के आदेश, मृत्यु प्रमाण पत्र, अधिकृत मेडिकल बोर्ड (AIIMS, PGI-चंडीगढ़, PGI-रोहतक, हरियाणा/दिल्ली/चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज) द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, यूडीआईडी प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज संबंधित चेकर को प्रस्तुत करने होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी कर्मचारी मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 और उसके संशोधनों को भली-भांति पढ़ें तथा 20 फरवरी, 2026 तक अपनी प्रोफाइल का सत्यापन और अपडेट सुनिश्चित करें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad