बिलेनियर क्लब में शामिल हुए शाहरुख खान, बने इंडिया के सबसे अमीर एक्टर, ये हैं बॉलीवुड के TOP 5 सबसे अमीर स्टार्स
Hurun Rich List 2025: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान बिलेनियर बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर को पार कर गई है। 33 साल से फिल्म इंडस्ट्री राज कर रहे शाहरुख खान सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं।
Shah Rukh Khan Networth 2025: भारत के सबसे बड़े धनकुबेरों की लिस्ट आ गई है। एक बार फिर मुकेश अंबानी ने टॉप पोजीशन पर कब्जा जमा लिया है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के 14वें संस्करण के अनुसार, अंबानी परिवार ₹9.55 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश का सबसे धनी परिवार बन गया है।
इस बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी इस साल पहली बार अरबपतियों के क्लब में शानदार एंट्री मारी है। यह लिस्ट दिखाती है कि भारत में संपत्ति का निर्माण तेजी से हो रहा है, जहां पुराने खिलाड़ी तो रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीं नए एंटरप्रेन्योर और मशहूर हस्तियां भी पीछे नहीं हैं।
अरबपति क्लब में शामिल हुए शाहरुख खान
आपको बता दें कि 12,490 करोड़ रुपये की शानदार संपत्ति के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड सितारों की M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष पर हैं। यह पहली बार है जब शाहरुख को हुरुन द्वारा अरबपति के रूप में मान्यता दी गई है। वहीं शाहरुख खान की संपत्ति में सबसे बड़ा योगदान 2002 में स्थापित उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट का है।
पिछले दो दशकों में, रेड चिलीज़ ने कई हिट फिल्में बनाई हैं और साथ ही वीएफएक्स और डिजिटल उपक्रमों में भी भारी निवेश किया है। आज, यह कंपनी 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है और भारतीय सिनेमा के सबसे ज़्यादा मुनाफे वाले उद्यमों में से एक बन गई है।
शाहरुख खान के बाद जूही चावला हैं अरबपति
वहीं शाहरुख खान के बाद इस लिस्ट में जूही चावला और उनका परिवार 7,790 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जिसका मुख्य कारण नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स में उनकी हिस्सेदारी है। ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जिसमें मुख्य योगदान उनके फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड HRX का है।
करण जौहर 1,880 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि अमिताभ बच्चन और उनका परिवार 1,630 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं, जो बॉलीवुड के सबसे बड़े नामों के स्थायी वित्तीय प्रभाव को साबित करता है।
33 साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद शाहरुख पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 59 साल के शाहरुख की संपत्ति अब टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफेल्ड (1.2 बिलियन डॉलर), सेलेना गोमेज़ (720 मिलियन डॉलर) और टॉम क्रूज (600 मिलियन डॉलर) से भी ज्यादा है।
5 सबसे अमीर बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट

भारत में तो शाहरुख पहले से ही सबसे अमीर एक्टर माने जाते हैं। लेकिन इस बार लिस्ट में उनके और बाकी एक्टर्स के बीच का गैप और भी बढ़ गया है। उनकी पार्टनर और दोस्त जूही चावला और उनका परिवार 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ रुपए के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि चौथे नंबर पर करण जौहर और पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं।