मुश्किल में फंसीं Shilpa Shetty, 60 करोड़ के फ्रॉड केस में 5 घंटे तक पूछताछ, EOW ने कसा शिकंजा

Shilpa Shetty: बॉलीवुड शिल्पा शेट्टी के साथ EoW ने 60 करोड़ ठगी मामले में लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शिल्पा का बयान दर्ज कर लिया गया. इस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का बयान पहले दर्ज किया जा चुका है। Shilpa Shetty Questioned By EOW: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 07 Oct 2025 11:16:AM
मुश्किल में फंसीं Shilpa Shetty, 60 करोड़ के फ्रॉड केस में 5 घंटे तक पूछताछ, EOW ने कसा शिकंजा

Shilpa Shetty: बॉलीवुड शिल्पा शेट्टी के साथ EoW ने 60 करोड़ ठगी मामले में लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शिल्पा का बयान दर्ज कर लिया गया. इस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का बयान पहले दर्ज किया जा चुका है।

Shilpa Shetty Questioned By EOW: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब इस मामले में 6 अक्टूबर को मुंबई पुलिस की EOW एक्ट्रेस के घर पहुंची थी, जहां उनसे करीब 4.30-5 घंटे लंबी पूछताछ की गई। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा का भी बयान दर्ज किया है। बता दें, इस केस में अब तक शिल्पा के पति राज समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

शिल्पा ने बयान में क्या-क्या कहा?

मिली जानकारी के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने पूछताछा के दौरा अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते में कथित लेनदेन की जानकारी दी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पुलिस को इससे जुड़े कई दस्तावेज भी दिए हैं। EOW अधिकारियों के मुताबिक, शिल्पा से इसलिए पूछताछ की गई, क्योंकि वो कंपनी की शेयर होल्डर हैं। पुलिसा का कहान है कि, मिले सबूतों के हिसाब से देखा जाए तो शिल्पा ने शेयर होल्डर होने के बाद भी सेलिब्रिटी फीस ली, जिसे खर्च में दिखाया गया, ऐसे में ये रकम की हेराफेरी के दायरे में आता है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने अगस्त में जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कोठारी का आरोप है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा और कुंद्रा की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इन लोगों की मुलाकात एक एजेंट राजेश आर्या के जरिए हुई थी। उस वक्त शिल्पा और राज कुंद्रा कंपनी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87 प्रतिशत से अधिक शेयर थे।

कोठारी ने आरोप लगाया कि शुरू में यह रकम लोन के रूप में दी गई थी, जिस पर सालाना 12 प्रतिशत ब्याज तय हुआ था। लेकिन बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने टैक्स संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस रकम को इन्वेस्टमेंट के रूप में दर्ज करने को कहा और हर महीने तय रिटर्न देने का वादा किया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad