ड्यूटी पर ईमानदारी का परिचय, सड़क पर मिला मोबाइल मालिक को सकुशल लौटाया, महिला हुई भावुक

Panchkula; पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में ट्रैफिक स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी और मानवीय संवेदना का सराहनीय उदाहरण पेश किया।  दिनांक 17 अक्तूबर 2025 को 11/15 चौक पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक राइडर लेखराज, एसपीओ राजपाल एवं एसपीओ कृष्णन को सड़क पर एक मोबाइल […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 18 Oct 2025 19:40:PM
ड्यूटी पर ईमानदारी का परिचय, सड़क पर मिला मोबाइल मालिक को सकुशल लौटाया, महिला हुई भावुक

Panchkula; पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में ट्रैफिक स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी और मानवीय संवेदना का सराहनीय उदाहरण पेश किया।

 दिनांक 17 अक्तूबर 2025 को 11/15 चौक पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक राइडर लेखराज, एसपीओ राजपाल एवं एसपीओ कृष्णन को सड़क पर एक मोबाइल फोन मिला। कुछ देर बाद उसी फोन पर “Papa” नाम से कॉल आई जिसे रिसीव करने पर कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उनका फोन रास्ते में गिर गया है और वह काफी परेशान हैं। ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत महिला से संपर्क कर फोन के सुरक्षित होने की जानकारी दी और उसे 11/15 चौक से प्राप्त करने का आग्रह किया। कुछ ही समय बाद महिला स्वयं मौके पर पहुंचीं और अपना फोन सुरक्षित रूप से प्राप्त किया।

फोन वापस मिलने पर वह भावुक हो गईं और ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी, सजगता एवं मानवीयता की खुले दिल से प्रशंसा की। पुलिस प्रशासन ने इन जवानों की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और सच्चाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ एवं ईमानदार जवान विभाग का मान बढ़ाने के साथ-साथ समाज में ट्रैफिक पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करते हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad