अमेरिका में शटडाउन से दुनिया भर में मचा ‘हाहाकार’, एयर ट्रैफिक ठप! 1000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द
US Shutdown Impact: अमेरिका में चल रहे सरकारी शटडाउन का असर अब हवाई सर्विस पर साफ दिखने लगा है। शनिवार शाम तक अमेरिकी एयरलाइंस ने 2,500 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दीं हैं।
US Shutdown Update: अमेरिका में सरकारी शटडाउन जारी है और 39 दिन हो गए हैं, क्योंकि शटडाउन 1 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था। वहीं इस शटडाउन ने पिछले शटडाउन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 35 दिन का था और साल 2018 में लगा था। वहीं अब शटडाउन से संकट गहरा गया है। क्योंकि सरकारी शटडाउन से एयरपोर्ट बंद होने की नौबत आ गई है।
फंडिंग की कमी से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रमुख विमानन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं। इस कारण से हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने 40 प्रमुख हवाई अड्डों पर यातायात सीमित करने का आदेश दिया है।
अमेरिका में सरकारी ‘शटडाउन’ के चलते संकट गहरा गया है। फंडिंग की कमी के कारण सरकारी सेवाएं ठप होने लगी हैं। यह शटडाउन रिकॉर्ड 39 दिनों तक जारी है। इसका सबसे ज़्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है। शनिवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और 5,000 उड़ानें विलंबित (देरी) हो गईं। कुल मिलाकर, फ्लाइटअवेयर के अनुसार, 6,000 से अधिक उड़ानें बाधित रहीं। अमेरिकी कर्मचारियों को बिना वेतन काम करना पड़ रहा है। इससे कई शहरों में कर्मचारियों को खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं।
एविएशन सेक्टर पर बुरी तरह से पड़ रहा प्रभाव
अमेरिका में शटडाउन की वजह से 7 नवंबर को 800 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं और 40 एयरपोर्ट पर 10 प्रतिशत फ्लाइट कट करने का ऐलान हुआ। FAA ने स्टाफ की कमी देखते हुए 4% उड़ानें कम कर दी थीं। 14 नवंबर तक यह कटौती 10 प्रतिशत हो जाएगी।
एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के अनुसार, हर रोज 1800 फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं और करीब 3 लाख यात्री परेशानी उठा रहे हैं। अटलांटा, डेनवर, डलास, ऑरलैंडो, मियामी, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और शिकागो समेत कई शहरों में एयरपोर्ट शटडाउन की चपेट में आ गए हैं। यूनाइटेड, डेल्टा और अमेरिकन एयरलाइंस को यात्रियों को रिफंड देना पड़ रहा है।
हजारों स्थानीय कर्मचारी बिना वेतन के
शटडाउन का असर अब केवल घरेलू स्तर तक सीमित नहीं है। यह अब दूसरे देशों तक पहुंच गया है। शटडाउन शुरू होने के लगभग छह सप्ताह बाद, अमेरिकी सैन्य अड्डों पर कार्यरत यूरोपीय देशों (जैसे इटली, पुर्तगाल और अन्य जगहों) के हजारों स्थानीय कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं।
कुछ मामलों में, मेजबान देशों ने अस्थायी रूप से बिलों का भुगतान किया है, इस उम्मीद में कि अमेरिका बाद में इसकी भरपाई करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े नुकसान से बचने के लिए इस चुनौतीपूर्ण संकट का समाधान जल्द निकालना आवश्यक है।