Elon Musk को मिला ₹8,86,87,50,00,00,0 का रिकॉर्ड सैलरी पैकज, एक दिन की तनख्वाह ₹240000000000 !

Elon Musk Pay Package: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को इतिहास के सबसे बड़े कॉरपोरेट पे पैकेज की मंजूरी मिल गई है। कंपनी की सालाना बैठक में 75% से ज्यादा निवेशकों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। यह बैठक टेक्सास के ऑस्टिन में आयोजित की गई थी। Elon Musk Salary: टेस्ला के मुख्य […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 07 Nov 2025 17:16:PM
Elon Musk को मिला ₹8,86,87,50,00,00,0 का रिकॉर्ड सैलरी पैकज, एक दिन की तनख्वाह ₹240000000000 !

Elon Musk Pay Package: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को इतिहास के सबसे बड़े कॉरपोरेट पे पैकेज की मंजूरी मिल गई है। कंपनी की सालाना बैठक में 75% से ज्यादा निवेशकों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। यह बैठक टेक्सास के ऑस्टिन में आयोजित की गई थी।

Elon Musk Salary: टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने गुरुवार को एक नया कीर्तिमान बना दिया। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने उनके लिए 1 ट्रिलियन डॉलर यानी पूरे 1,000,000,000,000 डॉलर (8,86,87,50,00,00,0 रुपये) के सैलरी पैकेज को मंजूरी दे दी। यह किसी कॉर्पोरेट लीडर को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा पेआउट है।

टेस्ला की एनुअल मीटिंग में ऑस्टिन फैक्ट्री में यह ऐलान हुआ। AFP के मुताबिक, यह पैकेज मस्क को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स में टेस्ला के प्रोग्रेस के लिए लंबे समय तक जोड़े रखने के मकसद से तैयार किया गया था।

75% शेरहोल्डर्स ने दिया समर्थन

टेस्ला के एक अधिकारी ने मीटिंग में बताया कि प्रस्ताव को 75 प्रतिशत से ज्यादा शेयरहोल्डर्स का समर्थन मिला। यह पैकेज मस्क को कम से कम साढ़े सात साल तक कंपनी से जोड़े रखेगा। इससे उनकी हिस्सेदारी सितंबर में घोषित 12 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है। मस्क ने ऐलान के बाद कहा,’मैं उन सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने वोट का समर्थन किया। मैं इसका बहुत आभारी हूं। उनकी यह प्रतिक्रिया शेयरहोल्डर्स के बीच उत्साह बढ़ाने वाली रही।

टेस्ला में अनलिमिटेड ग्रोथ की उम्मीद

एलन मस्क लंबे समय से टेस्ला की ग्रोथ को असीमित बता रहे हैं। जुलाई में उन्होंने कहा था कि अगर कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग और AI टार्गेट्स हासिल कर लेती है, तो यह दुनिया की सबसे वैल्यूएशन कंपनी बन जाएगी। हालांकि, उसी समय उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी हिस्सेदारी कंपनी की दिशा पर पर्याप्त नियंत्रण देने लायक नहीं बढ़ी, तो वे टेस्ला से दूरी बना सकते हैं या अपनी भूमिका कम कर सकते हैं। यह बयान निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत था। अब नए पैकेज से उनकी प्रतिबद्धता मजबूत होने की उम्मीद है।

मस्क के बिना स्टॉक में भारी गिरावट का खतरा

टेस्ला की चेयरपर्सन रॉबिन डेनहोम ने शेयरहोल्डर्स से प्रस्ताव के समर्थन की जोरदार अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मस्क को बनाए रखना कंपनी के भविष्य के लिए जरूरी है। अगर वे चले गए, तो स्टॉक की कीमत में भारी गिरावट आ सकती है। बोर्ड ने उन आलोचनाओं को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया कि मस्क का विवादास्पद राजनीतिक लोगों से जुड़ाव बिक्री को नुकसान पहुंचा रहा है। डेनहोम की यह दलील शेयरहोल्डर्स पर असरदार साबित हुई।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad