पंचकूला पुलिस की तत्परता से लापता युवक सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया
missing Youngman found Panchkula: पंचकूला पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां पुलिस पोस्ट सेक्टर-10 की टीम ने महज कुछ ही घंटों में एक लापता युवक को सुरक्षित ढूंढकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10.04.2026 को कमल कुमार पुत्र संजय कुमार, निवासी गांव बीड़ गगर, उम्र लगभग 29 वर्ष, सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों द्वारा तलाश करने के बावजूद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट सेक्टर-10 पंचकूला के इंचार्ज पीएसआई रवि प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की और लगातार प्रयासों के बाद उक्त युवक को सेक्टर-10 स्थित बूथ मार्केट से सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक की पहचान सुनिश्चित कर उसे सुरक्षित उसके परिवारजनों के हवाले कर दिया। अपने बेटे को सही सलामत पाकर परिवारजनों ने पंचकूला पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है तथा हर परिस्थिति में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।