Banner
Banner

वैश्विक नीतियों पर देश कंट्रोल अपने हाथ में ले, अमेरिका के दबाव में कर रहा है काम : कुमारी शैलेजा

भिवानी, 18 मई : हरियाणा प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत व सांसद कुमारी शैलेजा ने नीट परीक्षा लीक होने को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा के जिम्मेवार नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे है तथा पेपर लीक की जिम्मेवारी नहीं ले रहे तथा निचले स्तर के कुछ लोगों […]
Khushi
By : Updated On: 18 May 2026 13:53:PM
वैश्विक नीतियों पर देश कंट्रोल अपने हाथ में ले, अमेरिका के दबाव में कर रहा है काम : कुमारी शैलेजा

भिवानी, 18 मई : हरियाणा प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत व सांसद कुमारी शैलेजा ने नीट परीक्षा लीक होने को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा के जिम्मेवार नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे है तथा पेपर लीक की जिम्मेवारी नहीं ले रहे तथा निचले स्तर के कुछ लोगों पर कार्रवाई करके मुद्दे पर पर्दा डाला जा रहा है।

वही उन्होंने हरियाणा प्रदेश में एचपीएससी की नौकरियों में चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के युवाओं को व हरियाणा प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन से जुड़े लोग निकम्मा व नालायक बताकर प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरी देने का काम कर रहे है। यह बात उन्होंने भिवानी में एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

कांग्रेस नेता कुमारी शैलेजा ने कहा कि देश भर में ईंधन की कीमतें बढ़ रही है तथा उपभोक्ताओं को कम खर्च के लिए बोला जा रहा है तथा भाजपा से जुड़े नेता व मंत्री वैकल्पिक वाहनों का प्रयोग करने का दिखावा कर रहे है। इसी प्रकार का दिखावा भाजपा नेताओं ने सफाई अभियान के दौरान भी किया था। जबकि आमजन को राहत देने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रूड ऑयल खरीदने का निर्णय अमेरिका से पूछकर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश का कंट्रोल सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए। देश के लिए कहां से पैट्रोल खरीदना है, कितना खरीदना है। इसका फैसला हमारा अपना होना चाहिए, तभी देश सुढृढ़ हो सकेगा। उन्होंने अमेरिका का नाम लेते हुए कहा कि भारत अमेरिका के आगे झुककर तेल खरीद के फैसले ले रहा है। जिसके चलते ऐसे क्राईसिस आए है। भारत कहां से क्या खरीदेगा, इसका फैसला अमेरिका कर रहा है। इस प्रकार के आरोप भी उन्होंने सरकार पर लगाए।

भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहने संबंधी ब्यान पर ुमारी शैलेजा ने कहा कि हम सीजेआई की बात पर टिप्पणी नहीं कर सकते। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। संगठन की विभिन्न इकाईयों का गठन किया जा रहा है तथा वर्तमान सरकार की खामियों को जनता के सामने कांग्रेस गिनवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पैट्रोल के बढ़े हुए दामों के चलते प्रदर्शन भी करने जा रही है। वही कांग्रेस नेता बिजेंद्र सिंह सदभावना यात्रा पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि लोगों के बीच जाना असली राजनीति है। जनता के बीच जाकर बात पार्टी की की जा रही है। इसमें राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया है।  

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad