पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, ई-रिक्शा व चोरी किए हुए 5 मोबाइल फोन बरामद

Panchkula Police;- पंचकूला पुलिस द्वारा हाल ही में गठित एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न केवल चोरी किया गया वाहन बरामद किया है, बल्कि अन्य चोरी के […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 13 Jan 2026 15:44:PM
पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, ई-रिक्शा व चोरी किए हुए 5 मोबाइल फोन बरामद

Panchkula Police;- पंचकूला पुलिस द्वारा हाल ही में गठित एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न केवल चोरी किया गया वाहन बरामद किया है, बल्कि अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा किया है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले तथा वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहे शिकायतकर्ता ने 18 दिसंबर को थाना सेक्टर-7 पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 दिसंबर को उसने अपनी ई-रिक्शा को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर खड़ा किया था, जिसे कुछ ही देर बाद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम इंचार्ज सुनील कुमार के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई सुनील दत्त ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 जनवरी को दो आरोपियों को पंचकूला के खड़क मंगोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल कुमार निवासी रायबरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला तथा विशाल निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी बापू धाम कॉलोनी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा और उसकी दो बैटरियां बरामद की गई हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों से चोरी के पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें उन्होंने पंचकूला के विभिन्न स्थानों से चोरी कर सेक्टर-16 स्थित झुग्गी क्षेत्र में छिपा रखा था। बरामदगी के बाद आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad