ट्रैफिक नियमों की उलंघ्ना करने वालों के खिलाफ सख्त दिखी ट्रैफिक पुलिस

Traffic Police; भिवानी ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को स्थानीय हुड्डा पार्क के पीछे अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों की उलंघ्ना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए तथा उनके खिलाफ सख्त दिखाई दी।साथ ही पुलिस की दरियादिली भी दिखाई दी। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया तथा नियमों के बारे अवगत भी करवाया।बता दें कि अभियान […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 05 Feb 2026 15:05:PM
ट्रैफिक नियमों की उलंघ्ना करने वालों के खिलाफ सख्त दिखी ट्रैफिक पुलिस

Traffic Police; भिवानी ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को स्थानीय हुड्डा पार्क के पीछे अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों की उलंघ्ना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए तथा उनके खिलाफ सख्त दिखाई दी।साथ ही पुलिस की दरियादिली भी दिखाई दी। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया तथा नियमों के बारे अवगत भी करवाया।
बता दें कि अभियान के दौरान एक बाइक चालक ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसका ड्रिंक एन्ड ड्राइव का चालान किया,साथ ही उसको समझाया भी।पुलिस ने देखा कि बाइक से गिरकर चोट भी लगी थी, कहीं और कोई नुकसान न हो उसके मद्देनजर पुलिस ने उसे घर तक अपनी गाड़ी में पहुंचाया तथा समझाया कि वह आगे कभी ऐसा न करें।

ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश अनुसार नियमों की उलंघ्ना करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा।साथ ही उन्हें नियमों की अनुपालना करने बारे समझाया भी जा रहा है।ताकि खुद भी सेफ रहें तथा दूसरे भी सुरक्षित रहे।उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि शराब पीकर वाहन न चलाए, हेलमेट का प्रयोग करें,तथा सीट बेल्ट लगाए व लेन में चले यानी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad