Banner
Banner

पश्चिम बंगाल में पिछले वर्षों की तुलना में यह चुनाव अधिक सुरक्षित रहा- विज

चंडीगढ़, 25 अप्रैल — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी के झूठ का घड़ा फूट चुका है और उनका खेल खत्म हो गया है।” मीडिया से बातचीत के दौरान श्री विज […]
Khushi
By : Updated On: 25 Apr 2026 13:58:PM
पश्चिम बंगाल में पिछले वर्षों की तुलना में यह चुनाव अधिक सुरक्षित रहा- विज

चंडीगढ़, 25 अप्रैल — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी के झूठ का घड़ा फूट चुका है और उनका खेल खत्म हो गया है।”

मीडिया से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि जब से यह पार्टी बनी है, तभी से वे इसके बारे में जो बातें कह रहे थे, वे अब सही साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने भी स्वीकार किया है कि पार्टी का सत्य और सिद्धांतों से कोई लेना-देना नहीं रहा, बल्कि यह गलत और स्वार्थपूर्ण गतिविधियों में लिप्त रही है।

पश्चिम बंगाल में हुई भारी मतदान प्रतिशत पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “मोदी की लहर के कारण ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करने आए।”

उन्होंने आगे कहा कि पहले विरोधी दलों के समर्थकों को मतदान करने से रोका जाता था, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे हर व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग कर सका। इसी कारण लगभग 92 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1947 के बाद संभवतः पहली बार है। उन्होंने दावा किया कि यह संकेत है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।

भाजपा उम्मीदवार पर हमले के सवाल पर श्री विज ने कहा कि इस बार चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि “छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो कोई बड़ी घटना नहीं हुई, और पिछले वर्षों की तुलना में यह चुनाव अधिक सुरक्षित रहा, जिसमें किसी की जान नहीं गई।” उन्होंने इसका श्रेय चुनाव आयोग और प्रशासन की कुशलता को दिया।

इनेलो नेता अभय चौटाला के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हरियाणा को बिहार बनाने का आरोप लगाया था, श्री विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हरियाणा, हरियाणा ही है और रहेगा। अगर उन्हें बिहार नजर आ रहा है, तो यह उनकी नजर का फर्क है।”

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad