TikTok job alert: क्या टिकटॉक (TikTok) भारत में वापसी कर रहा है? हाल ही में कुछ लोगों द्वारा ये दावा किया जा रहा था कि वह भारत में टिकटॉक की वेबसाइट को एक्सेस कर पा रहे हैं।
TikTok Job Openings in Gurugram: क्या टिकटॉक (TikTok) भारत में वापसी कर रहा है? हाल ही में कुछ लोगों द्वारा ये दावा किया जा रहा था कि वह भारत में टिकटॉक की वेबसाइट को एक्सेस कर पा रहे हैं। TikTok को भारत में बैन हुए चार साल से ज्यादा हो चुके हैं। जून 2020 में जब भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर पाबंदी लगाई थी, तो उनमें से एक सबसे चर्चित ऐप TikTok भी था। उस समय भारत में इसके करीब 200 मिलियन यानी 20 करोड़ यूजर्स थे।
TikTok ने लाखों कंटेंट क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म दिया था, लेकिन चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ने के बाद सरकार ने इसे डेटा सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा बताते हुए बैन कर दिया। सरकार ने कहा है कि उसने टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इससे यह साफ हो गया है कि ByteDance के मालिकाना हक वाला यह शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक जल्द देश में वापसी नहीं कर रहा है।
TikTok ने निकाली नौकरी की भर्तियां
हाल ही में TikTok ने भारत में अपने गुरुग्राम ऑफिस के लिए दो नई भर्तियों का ऐलान किया है। LinkedIn पर कंपनी ने दो जॉब प्रोफाइल पोस्ट की हैं –
- Content Moderator (Bengali Speaker) – Trust and Safety
- Wellbeing Partnership and Operations Lead – Trust and Safety

इन जॉब पोस्टिंग्स के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या TikTok इंडिया में वापसी करने वाला है। खासकर इसलिए क्योंकि कुछ हफ्ते पहले TikTok इंडिया की वेबसाइट भी दोबारा एक्सेसिबल हो गई थी।
क्या भारत में होगी टिकटॉक की वापसी?
भारत सरकार ने जून 2020 में TikTok सहित 59 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया था। भारत सरकार ने यह बैन राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए लगाया था। TikTok पर प्रतिबंध के कारण शॉर्ट वीडियो प्लेयर कैटेगिरी में कई स्थानीय प्लेटफॉर्म उभरे। हालांकि, मेटा के इंस्टाग्राम रील्स ने इस अवसर का सबसे अधिक फायदा उठाया। अन्य प्लेटफॉर्म के विपरीत, इंस्टाग्राम के साथ रील्स के एकीकरण ने इसे व्यापक लोकप्रियता हासिल करने में मदद की।
हालांकि नई भर्ती गतिविधि से पता चलता है कि टिकटॉक इंडिया देश में संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है, लेकिन जटिल रेगुलेशन अप्रूवल को देखते हुए इसका भविष्य अभी भी अनिश्चित बना हुआ है। भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार ने बाइटडांस के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ काम करने और भारत में इसे फिर से कारगर बनाने का कोई रास्ता निकालने की नई उम्मीद जगाई है।
क्या टिकटॉक अपनी सर्विस को भारत में वापस लाने के लिए क्राफ्टन के बीजीएमआई जैसे स्थानीय डेटा सर्वर में निवेश करेगा? यह तो समय ही बताएगा।