Monsoon में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है कुछ हैल्दी और पौष्टिक फलों का सेवन
Health News: अगर आप भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें मानसून में खाने से इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है।
Immunity in Monsoon: मानसून की एंट्री हो गई है। इस दौरान मौसम जहां सुहावना हो जाता है, तो वहीं ये मौसम अपने साथ ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। बरसात के मौसम में वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और हवा भी काफी नमी होती है,जो आपके डाइजेशन के लिए ठीक नहीं होती है। इसलिए मानसून में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।
इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में पाचन और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। कहते हैं कि बारिश के मौसम में इम्युनिटी का मजबूत होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ हेल्दी फ्रूट्स का सेवन करें। इन फलों का सेवन करने से डाइजेशन तो अच्छा रहता ही है, साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
इस मौसम में पाचन और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें मानसून में खाने से इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है।
हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मानसून में आपके शरीर को सभी प्रकार के जरूरी पोषण प्रदान करेंगे।
अनार– अनार खाने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है और यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसमें विटामिन-बी और फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मानसून में अगर आप अनार को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आपको अनार का सेवन जरूर करना चाहिए।
जामुन– कहते हैं कि मानसून में जामुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। जामुन में विटामिन सी के साथ आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके डाइजेशन के लिए अच्छा है। साथ ही ये आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
नाशपाती– नाशपाती में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करती है। इसे मानसून में जरूर खाना चाहिए और ये आपके डाइजेशन के लिए भी जरूरी है।
सेब– सेब में विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही एनर्जी भी मिलती है। बारिश के मौसम में सेब खाने से वायरल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
पपीता– पपीता भी आपकी सेहत के लिए बेहद जरुरी है। इसे मानसून में जरूर खाना चाहिए। दरअसल, पपीता में मिलने वाला पपैन एंजाइम डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। साथ ही इसे खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है।
लीची– बारिश में लीची तो आना बहुत ही जायज है। ये एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक आमतौर पर पसंद ही आता है। लीची स्वाद में तो अच्छी होती ही है, साथ ही हेल्दी भी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता है, जो कि इसको और ज्यादा हेल्दी बनाता है।