पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: रविदास चौक से अवैध रेहड़ी-ठेले हटाए, पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिल इंपाउंड

पंचकूला/19 अप्रैल :- पंचकूला यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत थाना यातायात शहर पंचकूला की टीम ने पीएसआई वरिंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर निगम पंचकूला के सहयोग से गुरु रविदास चौक पर सड़क […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 19 Apr 2026 18:13:PM
पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: रविदास चौक से अवैध रेहड़ी-ठेले हटाए, पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिल इंपाउंड

पंचकूला/19 अप्रैल :- पंचकूला यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत थाना यातायात शहर पंचकूला की टीम ने पीएसआई वरिंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर निगम पंचकूला के सहयोग से गुरु रविदास चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले कुल 6 रेहड़ी-ठेलों को मौके से हटवाया गया तथा जब्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिली।

इसके अतिरिक्त, ट्रैफिक टीम द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज (पटाखा साइलेंसर) से चल रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया गया।

पंचकूला यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर अवैध कब्जा न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad