दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

हरियाणा: पानीपत के गांव नौलथा से बलाना रोड पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे जब किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ […]
Khushi
By : Updated On: 16 Feb 2026 14:02:PM
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

हरियाणा: पानीपत के गांव नौलथा से बलाना रोड पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे जब किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घर का सामान लेने लिए निकले थे

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभय सिंह, मुकेश पटेल और सौरभ के रूप में हुई है। तीनों गांव बलाना स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे घर का सामान लेने के लिए बाइक से निकले थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

सौरभ मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था, जबकि अभय सिंह और मुकेश पटेल झांसी के निवासी थे। तीनों यहां नौकरी के सिलसिले में पानीपत में रह रहे थे।

थाना इसराना क्षेत्र में हुआ हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संदेह

घटना थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत भड़ाणा गांव के पास हुई। 

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हुई है। फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संदेह जताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि, “सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन जब तक पुख्ता सबूत नहीं मिलते, कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।”

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad