व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 16.30 लाख के साइबर फ्रॉड में महिला समेत दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 7 आरोपी काबू

पंचकूला: पंचकूला में साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक आम नागरिक से 16 लाख 30 हजार रुपये की ठगी के मामले में पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 जनवरी को महिला समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 29 Jan 2026 20:33:PM
व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 16.30 लाख के साइबर फ्रॉड में महिला समेत दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 7 आरोपी काबू

पंचकूला: पंचकूला में साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक आम नागरिक से 16 लाख 30 हजार रुपये की ठगी के मामले में पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 जनवरी को महिला समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार की गई महिला आरोपी मोनिका, पहले से गिरफ्तार पांचवें आरोपी सुशील दत्त की पत्नी है। वहीं दूसरा आरोपी सुभाष चंद, निवासी वेस्ट दिल्ली है, जो उत्तर प्रदेश व बिहार में एक एनजीओ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी सुभाष चंद को आज माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जबकि महिला आरोपी को पूछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या था पूरा मामला
पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर माह 2025 में उसे व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एक लिंक भेजकर एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया, जिसके माध्यम से अलग-अलग समय पर शिकायतकर्ता से कुल 16 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4) व 61(2) के तहत 20 नवंबर 2025 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पांच आरोपी पहले ही किए जा चुके गिरफ्तार
इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम ने पहले आरोपी अरुण कुमार निवासी गांव धमतान साहिब को 20 जनवरी को गिरफ्तार किया था, जिसे 21 जनवरी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस ठगी गिरोह में शामिल अन्य तीन आरोपियों मोहम्मद राशिद निवासी दिल्ली, मोहम्मद आलम खां निवासी दिल्ली तथा जसबीर सिंह निवासी पंजाब को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ उपरांत आरोपी अरुण कुमार, मोहम्मद आलम खां और जसबीर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी मोहम्मद राशिद को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद 25 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इसके बाद 25 जनवरी को पांचवें आरोपी सुशील दत्त निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया, जिसे अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे गहन पूछताछ जारी है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन का बयान: “साइबर अपराध के मामलों में पंचकूला पुलिस पूरी गंभीरता और तकनीकी दक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है। आम नागरिकों से अपील है कि वे व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाले निवेश और अधिक मुनाफे के प्रलोभनों से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें। साइबर ठगी में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।”

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad