भिवानी में हनीट्रैप गिरोह की दो महिला व दो युवक गिरफ्तार गिरफ्तार

Haryana, Bhiwani News: एक कॉल और नाम व दाम सब खत्म। जी हां, आपने अच्छा नाम व दाम कमाया है तो जरा संभल कर रहीये। भिवानी सीआईए-2 पुलिस ने मे हनीट्रैप गिरोह क पकड़ा है जो ऐसे ही लोगो को जाल में फँसा कर लाखों रुपये ठग रहे थे। लोग बड़ी मेहनत से पैसा कमाते […]
Khushi
By : Updated On: 22 Dec 2025 16:08:PM
भिवानी में हनीट्रैप गिरोह की दो महिला व दो युवक गिरफ्तार गिरफ्तार

Haryana, Bhiwani News: एक कॉल और नाम व दाम सब खत्म। जी हां, आपने अच्छा नाम व दाम कमाया है तो जरा संभल कर रहीये। भिवानी सीआईए-2 पुलिस ने मे हनीट्रैप गिरोह क पकड़ा है जो ऐसे ही लोगो को जाल में फँसा कर लाखों रुपये ठग रहे थे। लोग बड़ी मेहनत से पैसा कमाते हैं। अच्छे काम करके नाम कमाते हैं। पर सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे लोग आजकर ऐसे लोग हनीट्रैप गिरोह के निशाने पर हैं। इसकी ताज़ा बानगी भिवानी सीआईए-2 पुलिस गिरफ्त में आए ये लोग हैं। जिनमें दो महिलाएं व दो युवक हैं।

मीठी मीठी बातों में फंसाया

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए भिवानी डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि ये लोग गिरोह बनाकर लोगों से लाखों रुपये ठग रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरोह की सदस्य प्रिया नामक लडक़ी ने हिसार के युवक देवेंद्र को 10 अक्टूबर को वाट्सएप कॉल की और उसे मीठी मीठी बातों में फंसाया। इसके बाद प्रिया ने देवेंद्र को 25 अक्टूबर को कॉल कर भिवानी अपने घर पर बुलाकर घिनौना खेल खेला। प्रिया ने देवेंद्र के कपड़े उतरवाए और फिर बाथरूम में जाकर खुद के उतारे। इसी बीच ये अपने दो साथियों को कॉल कर चुकी थी।

प्रिया की कॉल पर राहुल व संदीप नामक युवक अंदर आते हैं। ये दोनों प्रिया व देवेन्द्र की नग्न अवस्था में वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद देवेंद्र से 10 लाख रुपये की मांग की जाती है। डीएसपी ने बताया कि देवेंद्र ने 10 लाख देने से मना किया तो 5 लाख रू देने पर बनी सहमती बनी। जिसके बाद 99 हजार क्कढ्ढ से ट्रांसफर करवाए और 2-2 लाख रुपये के दो चेक ले लिये।


डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पीडि़त देवेन्द्र ने इस गिरोह का शिकार होने के बाद 19 दिसंबर को भिवानी सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर ष्टढ्ढ्र-2 ने देवेंद्र की शिकायत पर दो महिला व दो पुरूषों को गिरफ्तार किया है। जिसमें प्रिया, सिमी, राहुल व संदीप को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये गिरोह ऐसे ही 4-5 बार लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है। डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह में 2-3 लोग और हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad