पाकिस्तान जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ! पाक मीडिया ने किया दावा- सितंबर में हो सकता है दौरा
Donald Trump: पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी सितंबर में पाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं।
Donald Trump set to visit Pakistan: पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाक दौरे पर जाने वाले हैं। सितंबर में उनका दौरा हो सकता है, हालांकि इससे जुड़ी हुई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। पाकिस्तान के समा टीवी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप का ये दौरा 18 सितंबर को हो सकता है, जो दक्षिण एशिया दौरे का हिस्सा होगा।
रॉयटर्स के मुताबिक पाकिस्तानी टीवी चैनलों ने यह भी बताया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प सितंबर में इस्लामाबाद पहुंचने के बाद भारत का भी दौरा करेंगे। अगर ये खबर सच निकलती है तो यह लगभग दो दशक बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पाकिस्तान दौरा होगा।
बता दें कि पिछले महीने व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की अभूतपूर्व बैठक की मेज़बानी से अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में काफ़ी तेज़ी आई।