आतंकी डॉक्टर उमर नबी का हैरान करने वाला वीडियो सामने, एक दर्जन से अधिक लोगों को उतारा मौत के घाट

Umar Nabi Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास फिदायीन हमला करके एक दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने वाले क्रूर आतंकी डॉक्टर उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है। Terrorist Umar Nabi New Video: दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी मोहम्मद उमर नबी का एक नया वीडियो […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 18 Nov 2025 12:36:PM
आतंकी डॉक्टर उमर नबी का हैरान करने वाला वीडियो सामने, एक दर्जन से अधिक लोगों को उतारा मौत के घाट

Umar Nabi Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास फिदायीन हमला करके एक दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने वाले क्रूर आतंकी डॉक्टर उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है।

Terrorist Umar Nabi New Video: दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी मोहम्मद उमर नबी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उमर नबी अंग्रेजी में बात कर रहा है। अपने इस वीडियो में वह सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में आतंकी अकेले कैमरे के सामने बैठा है और काफी इत्मीनान से सिर हिला-हिलाकर अपनी बात रख रहा है।

वीडियो में आतंकी उमर नबी यह समझाने की कोशिश करता है कि आत्मघाती बमबारी के विचार को ठीक से समझा नहीं गया है, जिसके खिलाफ ‘कई विरोधाभास और अनगिनत तर्क’ दिए जाते हैं। उमर कहता है, ‘लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह यह समझने में नाकाम रहना है कि बम विस्फोट या आत्मघाती बम विस्फोट का विचार असल में क्या है।’

वह आगे बताता है, ‘आत्मघाती हमलों की मुख्य समस्या यह है कि जब कोई व्यक्ति यह मान लेता है कि उसकी मृत्यु एक निश्चित समय और स्थान पर होगी, तो वह एक खतरनाक मानसिक स्थिति में चला जाता है। वह यह मानने लगता है कि मृत्यु ही उसकी एकमात्र मंजिल है।’

उमर नबी के वीडियो का मकसद

आतंकी उमर नबी का यह वीडियो कब का है यह अभी पता नही लगाया जा सका है। हालांकि माना जा रहा है कि अपनी तरह और दूसरे लोगों के दिमाग में जहर भरने के लिए वह ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करता था। वीडियो की जांच जारी है।

फिदायी हमले को बताया शहादत

उमर नबी वीडियो में कहता है कि आत्मघाती बम विस्फोट के बारे में बहुत सी गलतफहमियां हैं। जबकि यह एक ‘शहादत अभियान’ है, और इस्लाम में इसे इसी नाम से जाना जाता है। इसके खिलाफ कई आपत्तिया और तर्क हैं। शहादत अभियान तब होता है जब कोई व्यक्ति यह मानता है कि उसकी मौत किसी खास जगह और किसी खास समय पर होगी।

आतंकवादी उमर नबी फरीदाबाद में एक ‘व्हाइट कॉलर टेरेरिज्म’ का हिस्सा था। वह और अल-फलाह विश्वविद्यालय के कई डॉक्टर देश भर में आतंकवादी हमलों की साजिश रच रहे थे। कश्मीर में एक धमकी भरे पोस्टर की जांच के दौरान एक इमाम को गिरफ्तार किया गया था।

इससे फरीदाबाद में इस आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश हुआ। उनके कब्ज़े से 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद पकड़े जाने के डर से उमर नबी ने जल्दबाजी में 10 नवंबर की शाम को लाल किले के पास एक i20 कार में खुद को उड़ा लिया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad