Monsoon in Haryana: पहाड़ों से मैदानों तक आ रही नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है उधर प्रशासन भी अलर्ट पर है।
Shahbad Markanda River: देश में मॉरसून खूब बरस रहे है। ऐसे में देश की नदियां नालियां उफान पर है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों से मैदानों तक आ रही नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है उधर प्रशासन भी अलर्ट पर है।
इसी के तहत शाहबाद मारकंडा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इस समय शाहबाद मारकंडा नदी में 23112 क्यूसेक पानी बह रहा है। जिसको लेकर प्रशासन ने आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर और काले आम में हुई बारिश की वजह से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा है। जल स्तर बढ़ने से मारकंडा नदी के तट पर स्थित गौशाला की दीवारों और लेंटर में दरार आ गई है।
शाहाबाद में गेज रीडर रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अगर पहाड़ों में बारिश बंद हो गई तो मारकण्डा नदी का जलस्तर भी कम हो जाएगा। लेकिन अगर पहाड़ों में लगातार बारिश होती गई तो लगातार मारकंडा नदी का जल स्तर बढ़ता रहेगा। मारकंडा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के गांव और क्षेत्र में अलर्ट भी जारी कर दिया है।