Banner
Banner

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियां महिलाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ने देना चाहती : आरती सिंह राव

चंडीगढ़ , 27 अप्रैल – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियां आख़िर महिलाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ने देना चाहती , जबकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही, अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 27 Apr 2026 20:33:PM
“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियां महिलाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ने देना चाहती : आरती सिंह राव

चंडीगढ़ , 27 अप्रैल – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियां आख़िर महिलाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ने देना चाहती , जबकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही, अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लाए गए बिल पर अपने विचार व्यक्त कर रही थी।

आरती सिंह राव ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को रोक कर महिलाओं का अपमान किया है। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया।

 मोदी जी ने कहा कि नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। इन विपक्षी दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है। जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक काल में भी महिलाएं समाज में अपनी काबिलियत से कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं हैं। आज महिलाएं डॉक्टर , मेडिसिन, चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष विज्ञान और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं बल्कि कई क्षेत्रों में तो उनसे भी आगे हैं।

आज जब देश की बेटियां स्टार्टअप्स चलाती हैं या वैज्ञानिक बनती हैं, तो वे केवल अपना ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा करती हैं। हमें ऐसी होनहार महिलाओं पर गर्व है। नारी पूरे समाज और परिवार की नींव है। एक शिक्षित और सम्मानित नारी एक पूरे परिवार को शिक्षित और संस्कारित करती है जिससे एक मजबूत परिवार और  राष्ट्र का निर्माण होता  है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।  ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से नारी उत्थान शुरू किया। इसके बाद ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, उज्ज्वला योजना’, जन धन योजना” ‘मुद्रा योजना’ से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। इसके साथ ही महिलाओं के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं। रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियो को स्थायी कमीशन, सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले को मंजूरी और देश के सशस्त्र बलों ने एन.डी.ए में महिलाओं को दाखिला देकर महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में हमारी सरकार भी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। ‘लखपति दीदी’ व ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ जैसी पहलें बहन-बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गरीब महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा मातृत्व मृत्यु अनुपात में भारी कमी आई है। हरियाणा का मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 89 प्रति लाख जीवित जन्म है , जो कि पिछले साल से 25 अंक कम हैं।  इस उपलब्धि पर भारत सरकार की तरफ से प्रदेश को 150 करोड़ रुपए मिले हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad