Zelensky के सूट ने अमेरिका में लूटी महफिल, देखते ही ट्रंप ने कहा ‘I can’t believe it…’, सूट पर सवाल करने वाले पत्रकार को करारा जवाब
Zelensky Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। खास बात ये है कि, वलोदिमीर जेलेंस्की इस बार व्हाइट हाउस सूट-बूट पहन कर पहुंचे हैं।
Trump and Zelenskyy Meeting in Washington: आखिरकार पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुलाकात हो गई। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति काले फॉर्मल सूट में अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहुंचे। यूक्रेन के राष्ट्रपति को काले फॉर्मल सूट में देखते ही अमेरिकी राष्ट्रपति का रिएक्शन भी सामने आया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की का व्हाइट हाउस में स्वागत करते हुए उनके काले सूट की ओर इशारा करते हुए कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा, मुझे यह बहुत पसंद है।” इसके साथ ही ट्रंप ने यूक्रेनी नेता के कंधे पर हाथ रखा और अंदर चले गए।
जब पत्रकार ने की जेलेंस्की की तारीफ तो यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दिया ऐसा रिएक्शन…
दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने कहा कि प्रेसिडेंट जेलेंस्की आप इस सूट में बहुत सुंदर लग रहे हैं। इसपर जेलेंस्की ने धन्यवाद कहा, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैंने भी यही बात कही।” इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने उस पत्रकार से कहा, “मुझे आप याद हैं। आप उसी सेम ड्रेस में हैं। मैंने कपड़े बदल लिए लेकिन आप उसी ड्रेस में हैं।”
दरअसल, व्हाइट हाउस में जेलेंस्की की राष्ट्रपति ट्रंप की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले यूक्रेन राष्ट्रपति काले टी-शर्ट में व्हाइट हाउस पहुंचे थे। इसे देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क उठे थे। जिस पत्रकार ने आज जेलेंस्की के पहनावे की तारीफ की, उन्होंने आखिरी बार यूक्रेनी राष्ट्रपति से तीखे सवाल भी पूछे थे। ऐसे में आज जब यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उस पत्रकार पर तंज कसा, तो वह माफी मांगता सुनाई दे रहा है।