Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਵੀ ਲੈ ਸਕਣਗੇ ‘ਪੈਰਾਸੇਲਿੰਗ’ ਦਾ ਆਨੰਦ, ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਝੀਲ ਬਣੇਗੀ ਐਡਵੈਂਚਰ ਟੂਰਿਜ਼ਮ ਦਾ ਨਵਾਂ ਹੱਬ......ਬਲਵੰਤ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਪਟੀਸ਼ਨ ’ਤੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ’ਚ ਸੁਣਵਾਈ, 3 ਜੱਜਾਂ ਦੀ ਬੈਂਚ ਕੋਲ ਮਾਮਲਾ ਲਿਸਟ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ......SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 21 ਅਗਸਤ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਦਾ ਐਲਾਨ......ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ’ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਮਾਰੀ ਬਾਜ਼ੀ, ਗੋਲਾ ਸੁੱਟਣ ਮੁਕਾਬਲੇ ’ਚ ਬਣਿਆ ਚੈਂਪੀਅਨ......ਜਲੰਧਰ ’ਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ: ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਕੇ 50 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਨਕਦੀ ਲੁੱਟੀ.....ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਅਸ਼ਲੀਲ ਸਮੱਗਰੀ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਸਖ਼ਤ, ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਮੰਗਿਆ ਜਵਾਬ.......ਭੈਣ ਦੀ ਡੋਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉੱਠੀ ਭਰਾ ਦੀ ਅਰਥੀ, ਵਿਆਹ ਦਾ ਕਾਰਡ ਵੰਡਣ ਗਏ ਸਮੇਂ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ’ਚ ਮੌਤ

अधिकारियों को कम करने की बजाय, अपने खर्चों का कम करे सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

Jairam Thakur Statement; हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की चुनाव की आहट के बीच चुनावी जंग तेज होती जा रही है, आरोप प्रत्यारोप के रूप में तीखी बयानबाजी हो रही है। वहंी पूर्व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री पर निशाना साधते हुये कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ़ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या […]
Jaspreet Singh
By : Published: 18 Aug 2026 17:13:PM
अधिकारियों को कम करने की बजाय, अपने खर्चों का कम करे सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

Jairam Thakur Statement; हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की चुनाव की आहट के बीच चुनावी जंग तेज होती जा रही है, आरोप प्रत्यारोप के रूप में तीखी बयानबाजी हो रही है। वहंी पूर्व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री पर निशाना साधते हुये कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ़ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या कटौती का फ़रमान जारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ चार- चार पाँच-पाँच साल से रिटायर अधिकारियों जो एडवाइज़र बना कर रखा हैं, उन्हें कैबिनेट वाली ज्यादातर सुविधाएं मिल रही हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में छ छ सीपीएस बनाये गये जो कैबिनेट के दर्जे के साथ दनदनाते रहे, और हाईकोर्ट में करोड़ों रू उन पर फीस के रूप में खर्च किये गये।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा की विरोध प्रदर्शन रैली में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह पर निशाना साधते हुये कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ़ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या कटौती का फ़रमान जारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ चार- चार पाँच-पाँच साल से रिटायर अधिकारियों जो एडवाइज़र बना कर रखा हैं, उन्हें कैबिनेट वाली ज्यादातर सुविधाएं मिल रही हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में छ छ सीपीएस बनाये गये जो कैबिनेट के दर्जे के साथ दनदनाते रहे, और हाईकोर्ट में करोड़ों रू उन पर फीस के रूप में खर्च किये गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुक्खू के मित्रों की लगातार चेयरमैन और वाईस चेरमैन की नियुक्तियां हो रही हैं,

जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री

प्रियंका गांधी द्वारा एक स्कूल के लिए तीन तीन बार कार्यक्रम बन चुका है। सारे इंतज़ाम हो जाते हैं लेकिन न प्रियंका गांधी वहाँ पहुँचती है और न विद्यालय का लोकार्पण हो पाता है। 9 महीने पहले भवन बन जाने के बाद भी छात्र उसमें पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
आज भी सारा इंतज़ाम हो गया, सरकार के मंत्री और तमाम अधिकारी पूरे ताम झाम के साथ मंडी पहुँच गए। सुरक्षा के लिए पुलिस भी बसें भर भर कर पहुँच गई लेकिन प्रियंका गांधी नहीं पहुँची। यह मामला न्यायालय में है और आज सुनवाई है। अब हमारी सारी सुनवाई उम्मीदें न्यायालय से हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News