Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਡਿਊਟੀ ਤੋਂ ਗੈਰ-ਹਾਜ਼ਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ’ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ, ‘ਨੋ ਵਰਕ, ਨੋ ਪੇ’ ਲਾਗੂ......ਗੁਲਜ਼ਾਰ ਸਿੰਘ ਸੁਸਾਈਡ ਮਾਮਲਾ: ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਲਈ 4 ਮੈਂਬਰੀ SIT ਗਠਿਤ.....ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਕੋਲੋਂ 38 ਲੱਖ ਡਾਲਰ ਦੀ ਕੋਕੀਨ ਬਰਾਮਦ.....ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ-ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪਹਿਲੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ.....ਸਾਬਕਾ CM ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਅੱਜ ਮਿਲੇਗਾ ਸੰਸਦ ਰਤਨ ਐਵਾਰਡ, ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਹੋਵੇਗਾ ਸਨਮਾਨ.....ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਨਾਲ ਬੇਅਦਬੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਬੰਦ.....ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇੜੇ ਦੋ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, 3 ਘਰਾਂ ਦੇ ਬੁਝੇ ਚਿਰਾਗ, 6 ਜ਼ਖਮੀ

अभय सिंह चौटाला का सरकार पर तीखा हमला, मुख्यमंत्री को बताया ‘डमी मुख्यमंत्री’

Abhay Singh Chautala; सोनीपत में एक कार्यक्रम में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘डमी मुख्यमंत्री’ बताते हुए भाखड़ा के पानी, किसानों, सफाई कर्मचारियों और बुजुर्गों की पेंशन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में हालात […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 09 Sep 2026 20:24:PM
अभय सिंह चौटाला का सरकार पर तीखा हमला, मुख्यमंत्री को बताया ‘डमी मुख्यमंत्री’

Abhay Singh Chautala; सोनीपत में एक कार्यक्रम में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘डमी मुख्यमंत्री’ बताते हुए भाखड़ा के पानी, किसानों, सफाई कर्मचारियों और बुजुर्गों की पेंशन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा को भाखड़ा का जहां करीब 9 हजार क्यूसिक पानी मिलना चाहिए था, वहां पानी की मात्रा घटकर करीब 3 हजार क्यूसिक रह गई है। उन्होंने सरकार पर हरियाणा के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल नाम के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। अभय चौटाला ने पंजाब के राजनीतिक हालात को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला।

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में मौजूदा समय में हर वर्ग परेशान है। सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जबकि किसानों की समस्याओं का समाधान भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, कर्मचारी और आम जनता परेशान है और अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है।

इनेलो सुप्रीमो ने बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्गों की पेंशन कटने के बाद उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी और अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

सोनीपत में अभय सिंह चौटाला ने एक साथ पानी, किसान, कर्मचारी और बुजुर्गों की पेंशन जैसे मुद्दों को उठाकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि इनेलो के इन आरोपों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। राजेश खत्री डेली पोस्ट न्यूज सोनीपत हरियाणा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News