Banner
Banner

Trending News: रिश्ते को लेकर विवाद, महिला का मुंह किया काला

जिला तरनतारन के गांव ढोटियां में एक महिला का मुंह काला करके उसको सरेआम बेइज्जत कर दिया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस विवाद के पीछे युवती द्वारा रिश्ता करवाना बताया जा रहा है। फिलहाल थाना सरहाली की पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। जिसके […]
Khushi
By : Updated On: 26 Jun 2025 15:40:PM
Trending News: रिश्ते को लेकर विवाद, महिला का मुंह किया काला

जिला तरनतारन के गांव ढोटियां में एक महिला का मुंह काला करके उसको सरेआम बेइज्जत कर दिया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस विवाद के पीछे युवती द्वारा रिश्ता करवाना बताया जा रहा है। फिलहाल थाना सरहाली की पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है।

जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी। गांव ढोटियां निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहते एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए लड़का ढूंढने के लिए कहा था। उसने जिले के गांव माड़ीमेघा निवासी एक युवक बाबत परिवार को जानकारी दी।

लड़की और लड़के का परिवार एक-दूसरे के साथ मिले और अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया। फिर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी करवा दी। शादी के अगले दिन दुल्हन ससुराल घर से अपने मायके लौट आई।

उन्होंने अपने स्वजनों से कहा कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त युवती के स्वजनों ने उसको घर के बाहर चौपाल पर बुलाया। परिवार को उसने कहा कि मैंने केवल रिश्ता करवाया था। लड़के बाबत बाकी पूछताछ करना लड़की वालों का फर्ज होता है। इन सब बातों के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसका मुंह काला कर दिया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad