Banner
Banner

Jalandhar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायका परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल में महिला के मोर्चुरी में रखे शव को लेकर लोगों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। जहां परिजनों द्वारा महिला के कत्ल के आरोप लगाए है। मैंने एक लड़की की चाची सुमन ने कहा कि उनकी भतीजी गोरी की शादी को 6 से 7 साल हो गए। लड़की […]
Khushi
By : Updated On: 03 Jul 2025 13:11:PM
Jalandhar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायका परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल में महिला के मोर्चुरी में रखे शव को लेकर लोगों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। जहां परिजनों द्वारा महिला के कत्ल के आरोप लगाए है। मैंने एक लड़की की चाची सुमन ने कहा कि उनकी भतीजी गोरी की शादी को 6 से 7 साल हो गए। लड़की की बेटी और बेटा है। परिवार ने आरोप लगाए है कि लड़की को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष फ्रैंड्स कालोनी में रहते है। जहां परिवार महिला को गला घोंटकर मारने के आरोप लगाए है।

इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए है कि सिविल अस्पताल में उसका शव रखकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद महिला के शव को रखकर फोन करके बताया कि उसने सुसाइड कर लिया। परिवार ने आरोप लगाए है कि सुसराल पक्ष पिछले 6 माह से रोटी नहीं देते थे। सुमित नामक व्यक्ति के साथ महिला की शादी हुई थी। इस मामले को लेकर पहले पंचायती फैसला भी हो चुका था।

जिसके बाद पिछले 6 महीने से सुसराल पक्ष उन्हें मिलने नहीं देता था और ना ही फोन पर बात करवाता था। परिवार का कहना है कि देर रात ससुराल परिवार ने उसका कत्ल कर दिया। जिसके बाद अल सुबह उसका शव रखकर ससुराले वाले भाग गए।

प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें लड़की की मौत की सूचना मिली है। वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव देखा, उन्होंने बताया कि लड़की के गले पर हैंगिंग का निशान है। बालाजी परिवार की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस पर परिवार के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad