नासा की रिसर्च में हैरान करने वाला दावा, इस साल यह तीन दिन होंगे सबसे छोटे…
इस साल 2025 में जुलाई -अगस्त में पृथ्वी की गति तीन दिन के लिए थोड़ी तेज होने की संभावना है। इससे दिनों की लंबाई सामान्य से कुछ मिलीसेकंड कम हो जाएगी। इस साल 9 जुलाई, 22 जुलाई और 5 अगस्त को साल के सबसे छोटे दिन हो सकते हैं। इनमें 5 अगस्त का दिन औसतन 1.51 मिलीसेकंड छोटा हो सकता है। पृथ्वी 365 दिनों में एक बार परिक्रमा करती है, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहले पृथ्वी को सूर्य परिक्रमा में 490 दिन तक लगते थे।
बदलाव इतना सूक्ष्म कि आम इंसान महसूस नहीं कर सकता
नासा की एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसमें चीन के विशाल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट श्री जॉर्जेस डैम ने पृथ्वी के घूमने की गति को प्रभावित किया है। यह बदलाव इतना सूक्ष्म है कि आम इंसान इसे महसूस नहीं कर सकता, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए यह बहुत अहम है।
पृथ्वी की गति बढ़ने के पीछे के कारण
वैज्ञानिकों के अनुसार, गति में बदलाव की कई वजह है- पृथ्वी के कोर में हो रही हलचल बड़ा कारण, इसके आलावा ग्लेशियरों के पिघलने से धरती पर द्रव्यमान का पुनर्वितरण भी असर डाल सकता है या मौसमी बदलाव का कारण भी कहा जा सकता है।
समय गणना में बदलाव संभव
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी के टाइम एंड फ्रिक्वेंसी डिवीजन के फिजिसिस्ट जुड़ा। लेविन ने 2021 में डिस्कवर मैगजीन को बताया था, ‘हमने कभी नहीं सोचा थी कि लीप सेकंड की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन यह बदलाव चौंकाने वाला है।