PGIMER Chandigarh ने 114 पदों पर निकाली भर्ती, 1,42,400 रुपए तक मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स
Jobs in PGI Chandigarh: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल (PGIMER), चंडीगढ़ ग्रुप B और C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
PGIMER Chandigarh: Post Graduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER), Chandigarh ने ग्रुप बी और ग्रुप सी श्रेणियों के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर पूरी की जा सकती है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 अगस्त 2025 तय की गई है।
जरुरी योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिए।
शिक्षा
12वीं पास
बीएससी नर्सिंग
1 वर्ष का अनुभव (कुछ पदों के लिए अनिवार्य)
एलएलबी + 3 साल का अनुभव (कुछ पदों के लिए)
ग्रेजुएशन डिग्री
*कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती अभियान में ग्रुप B और C के तहत विभिन्न पद शामिल हैं, जिनके लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताओं की आवश्यकता है। उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, बी.कॉम, बी.एससी, एलएलबी, एम.एससी, एमबीए/पीजीडीएम, बीएमएलटी या संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
पदों के अनुसार योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक शर्तें अलग-अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।
*आयु सीमा एवं छूट
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग होती है, जो आम तौर पर 30 वर्ष होती है। उदाहरण के लिए, नर्सिंग अधिकारी के लिए ऊपरी आयु सीमा भी 30 वर्ष है।
आयु की गणना 4 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी तथा सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
*चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹35,400 से ₹1,42,400 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/EWS केटेगरी के उम्मीदवारों को 1500 रूपये का भुगतान करना होगा। वहीं SC/ST श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 और दिव्यांग उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं लगेगा।
- ऐसे कर पाएंगे आवेदन
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं और “Recruitment” (भर्ती) सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “PGIMER Group B & C Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के लिए अपने मूल विवरण दर्ज करें और फिर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- अपने पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और शैक्षिक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
- अंत में फॉर्म जमा कर दें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।